33.6 C
New Delhi
Monday, April 21, 2025

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में एमपी के खिलाड़ियों ने जीते 8 स्वर्ण सहित 31 पदक

भोपाल। महाराष्ट्र के पुणे में 9 से 20 जनवरी, 2019 तक आयोजित ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने 8 स्वर्ण, 8 रजत और 15 कांस्य पदक सहित कुल 31 पदक जीते। पिछले साल की अपेक्षा इस साल मध्य प्रदेश ने बेहतर प्रदर्शन किया है।

मुस्कान ने मध्य प्रदेश को दिलाया रजत 

खेल के अंतिम दिन मध्य प्रदेश तीरंदाजी अकादमी की खिलाड़ी मुस्कान किरार ने मध्य प्रदेश को रजत पदक पदक दिलाया। टेबल टेनिस में मध्य प्रदेश ने अंडर 17 में ओवर ऑल दूसरा स्थान प्राप्त किया और मध्य प्रदेश को रनर-अप ट्रॉफी मिली। खेलो इंडिया यूथ गेम्स के अंतिम दिन तीरंदाजी के कंपाउंड अंडर-21 बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में मुस्कान किरार ने 144 अंकों के साथ रजत पदक अर्जित कर मध्य प्रदेश को गौरवान्वित किया। मुस्कान मात्र एक अंक से स्वर्ण पदक से दूर रह गई। झारखंड की खिलाड़ी अनिता कुमारी ने 145 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता। जबकि राजस्थान की खिलाड़ी स्वर्णा झंवर 141 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही। उल्लेखनीय है कि मुस्कान किरार मध्य प्रदेश तीरंदाजी अकादमी जबलपुर में मुख्य प्रशिक्षक रिचपाल सिंह सलारिया से तीरंदाजी खेल का प्रशिक्षण हासिल कर रही हैं।

मध्यप्रदेश राज्य खेल अकादमी के खिलाड़ियों में 

मध्यप्रदेश राज्य खेल अकादमी के खिलाड़ियों द्वारा ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ में 6 स्वर्ण, 5 रजत और 11 कांस्य सहित 22 पदक जीते हैं। इसके अंतर्गत शूटिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य, बॉक्सिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण और एक रजत, एथलेटिक्स अकादमी के खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण, एक रजत, चार कांस्य और कुश्ती अकादमी के खिलाड़ियों ने एक रजत तथा तीन कांस्य, तीरंदाजी अकादमी की खिलाड़ी ने एक रजत तथा जूडो अकादमी के खिलाड़ी ने एक कांस्य इस प्रकार कुल 22 पदक जीतकर मध्य प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।

खेल  मंत्री जीतू पटवारी ने दी बधाई

प्रदेश के खेल और युवा कल्याण मंत्री जीतू पटवारी ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों द्वारा किए गए उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की है। उन्होंने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा है कि हमारे खिलाड़ियों ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में 31 मैडल जीतकर मध्य प्रदेश को गौरवान्वित किया है। संचालक खेल और युवा कल्याण डा. एस.एल. थाउसेन ने भी खेलो इंडिया यूथ गेम्स में पदक जीतने और मध्य प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी है।

यह भी देखें –

निकिता के शानदार प्रदर्शन से मध्यप्रदेश जीता

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles