41.3 C
New Delhi
Monday, April 21, 2025

राष्ट्रीय केनो-स्लालाम में मप्र ने 29 स्वर्ण जीतकर बना ओवरऑल चैम्पियन

भोपाल। महेश्वर स्थित सहस्त्रधारा में 10 से 13 जनवरी, 2019 तक खेली गई छठवीं राष्ट्रीय केनो-स्लालाॅम चैम्पियनशिप में मध्य प्रदेश राज्य वाटर स्पोर्ट्स अकादमी के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 52 पदक अर्जित किए। खिलाड़ियों ने स्लालाॅम इवेन्ट में 18 स्वर्ण, 5 रजत और 5 कांस्य पदक तथा डाउन स्ट्रीम स्प्रिन्ट इवेन्ट में 11 स्वर्ण 9 रजत और 4 कांस्य पदक सहित कुल 52 पदक जीतकर ओवर ऑल चैम्पियन का खिताब जीता। चैम्पियनशिप में मध्य प्रदेश, कर्नाटक, जम्मु-कश्मीर, उत्तराखण्ड, हिमाचल प्रदेश, देहली, पंजाब, हरियाणा और मध्य प्रदेश अकादमी की टीमों के करीब सवा सौ खिलाड़ियों ने भागीदारी की।

मध्य प्रदेश वाटर स्पोर्ट्स अकादमी के 17 खिलाड़ियों ने चैम्पियनशिप में पदक अर्जित किए इनमें सर्वाधिक 6 स्वर्ण पदक चम्पा मौर्य ने अलग-अलग इवेन्ट में प्राप्त किए। इसके अलावा आरती पाण्डे, जान्हवी श्रीवास्तव, धीरज कीर, विश्वजीत सिंह कुशवाह तथा राहुल त्रिलोक केवट ने 4-4 तथा राहुल बलीराम केवट, प्रिन्स परमार और आकाश बाथम ने 3-3 स्वर्ण पदक अर्जित किए। अकादमी के खिलाड़ी जान्हवी श्रीवास्तव, राजा केवट, राहुल त्रिलोक केवट और प्रिन्स परमार ने 2-2 तथा आरती पाण्डे, अमित विश्वकर्मा, राहुल त्रिलोक, सलोनी चैहान, विशाल केवट और प्रियांशी, राजा बुंदेला ने 1-1 रजत पदक अर्जित किया। इसके अलावा आरती पाण्डे, वर्तिका त्यागी, राहुल बलीराम केवट, सलोनी चैहान, आकाश बाथम, विशाल केवट, साक्षी धुर्वे, प्रियांशी ने एक-एक कांस्य पदक जीता।

पदक विजेता खिलाड़ियों ने आज संचालक खेल और युवा कल्याण डाँ. एस.एल. थाउसेन से भेंट की और चैम्पियनशिप में हासिल उपलब्धियों से अवगत कराया। खेल संचालक ने खिलाड़ियों को चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन के लिए शाबासी और बधाई देकर प्रोत्साहित किया।

यह भी देखें –  खेलो इंडिया : एश्वर्य शूटिंग में मात्र .01 प्वाइंट से चूके, रजत से करना पड़ा संतोष

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles