35.6 C
New Delhi
Monday, April 21, 2025

रिषभ पंत सालाना 5 करोड़ की ग्रेड में शामिल, इनको लगा झटका

नई दिल्ली। इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू के बाद से किए गए धमाकेदार प्रदर्शन का विकेटकीपर रिषभ पंत को फायदा मिला जब उन्हें बीसीसीआई ने वार्षिक अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची में सीधे ए ग्रेड में शामिल कर लिया। रिषभ पंत 2017-18 के लिए 26 अनुबंधित खिलाड़ियों में शामिल नहीं थे लेकिन अब उन्हें 2018-19 के लिए सीधे ए ग्रेड में चुना गया, इस ग्रुप की रिटेनरशिप 5 करोड़ रुपए है।
यह अनुबंध 1 अक्टूबर 2018 से 20 सितंबर 2019 तक रहेगा और इस सूची को बीसीसीआई की प्रशासकों की समिति ने गुरुवार को मंजूरी प्रदान की। सबसे प्रमुख ए प्लस ग्रेड में इस बार पांच की बजाए सिर्फ तीन खिलाड़ियों (विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह) को ही रखा गया है। इस ग्रुप की रिटेनरशिप फीस 7 करोड़ रु. है। इस ग्रुप के दो खिलाड़ियों भुवनेश्वर कुमार और शिखर धवन को खिसकाकर ए ग्रेड में पहुंचाया गया क्योंकि ये दोनों नियमित रूप से तीनों फॉर्मेट में नहीं खेल पा रहे थे।
हनुमा विहारी, अंबाती रायुडू और खलील अहमद को पहली बार अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची में शामिल किया गया, इन्हें सी ग्रुप में जगह दी गई। पिछले साल ए ग्रेड में शामिल मुरली विजय को इस बार अनुबंधित खिलाड़ियों में जगह नहीं मिली। इनके अलावा अक्षर पटेल, करुण नायर, सुरेश रैना, पार्थिव पटेल और जयंत यादव को सूची से बाहर किया गया। कॉफी विद करण शो में विवादास्पद कमेंट्स के निलंबित किए जा चुके हार्दिक पांड्या और केएल राहुल को बी ग्रेड (3 करोड़) में बनाए रखा गया है। इनके मामले की जांच लोकपाल जस्टिस डीके जैन करेंगे।
अनुबंधित खिलाड़ी :
ए प्लस ग्रेड (7 करोड़) : विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह।
ए ग्रेड (5 करोड़) : रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, महेंद्रसिंह धोनी, शिखर धवन, मोहम्मद शमी, ईशांत शर्मा. कुलदीप यादव, रिषभ पंत।
बी ग्रेड (3 करोड़) : केएल राहुल, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल, हार्दिक पांड्या।
सी ग्रेड : केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, अंबाती रायुडू, मनीष पांडे, हनुमा विहारी, खलील अहमद, रिद्धिमान साहा।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles