भोपाल। अंकुर क्रिकेट अकादमी द्वारा आयोजित अंकुर लीग अंडर-14 एवं अंडर-16 में अंडर-16 वर्ग में अंकुर क्रिकेट अकादमी एवं नर्मदा क्रिकेट अकादमी के बीच खेले जा रहे दो दिवसीय मैच के दूसरे व अंतिम दिन अंकुर क्रिकेट अकादमी ने अपने कल के स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 459 से आगे खेलते हुए 100 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 549 रन बनाकर पारी घोषित की अंकुर क्रिकेट अकादमी की ओर से अखिल निगोटे ने 118 रन अनिकेत वर्मा 112 रन, वेदांत जाचक 65, राज रामोला 56 नाबाद, युवराज तोमर 56, सार्थक सोनी 54 एवं आर्या सूद ने 33 रनों का योगदान अपनी टीम को दिया। नर्मदा क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए यशवीर सिंह ने 3 विकेट, भूपेन्द्र वर्मा 3 विकेट, सुधांशु तिवारी 1, आर्यन देशमुख ने 1 विकेट प्राप्त किया। जवाब में नर्मदा क्रिकेट अकादमी की पूरी टीम अपनी पहली पारी में 38 ओवरों में 100 रनों पर ऑल आउट हो गयी। उमैर कुरैशी 23 रन, भूपेन्द्र राव 20 रन, यशवीर सिंह 8 रन एवं ओन अंसारी 4 रनों का योगदान अपनी टीम को दिया। अंकुर क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए राज नायक ने 5 विकेट, अनिकेत वर्मा 1, शिवांस शर्मा 1 एवं युवराज नेमा ने 1 विकेट अपनी टीम के लिए प्राप्त किया।

