एसआईआरटी को हराकर एलएनसीटीएस चैंपियन

0

भोपाल। लक्ष्मी नारायण कॉलेज आफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस में शुक्रवार को आरजीपीवी डिप्लोमा नोडल योगा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एलएनसीटीएस प्रथम, एसआईईआरटी द्वितीय एवं आईईएस कॉलेज को तीसरा स्थान मिला। बालक वर्ग में एसआईआरटी के सौरव राठौर को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी एवं बालिका वर्ग में एलएनसीटीएस की हनी वर्मा को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मिला। स्पर्धा सचिव जेनब खान ने बताया कि इसमें से उत्कृष्ट खिलाडिय़ों का चयन किया जाएगा, जो कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भोपाल नोडल का प्रतिनिधित्व करेंगे। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ श्रीमती श्वेता चौकसे अध्यक्ष मध्य प्रदेश महिला फुटबॉल संघ द्वारा किया गया।


उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा शुरू किए गए डिप्लोमा के छात्र-छात्राओं के लिए खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को एक सराहनीय कदम बताया। उन्होंने कहा कि अभी तक डिप्लोमा के बच्चों को नोडल और राज्य स्तर पर खेलने का अवसर नहीं मिलता था। निश्चित रूप से खिलाड़ी विश्वविद्यालय के अभिनय पहल का भरपूर फायदा उठा रहे हैं। सौरभ कुमार चौधरी, सतीश कुमार, अमित कुमार, शिवम कुशवाह, फैज अहमद, शुभम कुमार का प्रदर्शन शानदार रहा। प्रतियोगिता में आरजीपीवी से संबद्ध भोपाल नोडल के महाविद्यालयों के डिप्लोमा के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें एलएनसीटीएस आईईएस एसआईआरटी एन आर आई ट्रिनिटी पटेल कॉलेज एवं टीआईटी के छात्र छात्राओं ने भाग लिया