35.8 C
New Delhi
Sunday, April 20, 2025

खेलों में समर्पण और जूनून से हासिल करें सफलता- डाँ. एम. मोहन राव

भोपाल। मध्य प्रदेश शासन के अतिरिक्त मुख्य सचिव डाँ. एम. मोहन राव ने खिलाड़ियों से कहा कि वे खेल को जूनून बनाकर पूरे समर्पण से खेलेंगे तो सफलता आपके कदम चूमेंगी। उन्होंने प्रशिक्षकों से कहा कि खिलाड़ियों में छुपी प्रतिभा की पहचान करें और उनके हुनर को तराशकर बेहतर खिलाड़ी बनाएं। डाँ. एम. मोहन राव आज टी.टी. नगर स्टेडियम स्थित मेजर ध्यानचंद हाॅल में आयोजित विदाई कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। डाँ. राव द्वारा अधिवार्षिकी पूर्ण किए जाने पर उन्हें खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा भावपूर्ण बिदाई दी गई। संचालक खेल और युवा कल्याण डाँ. एस.एल. थाउसेन ने डाँ. एम. मोहन राव को पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया तथा स्मृति चिन्ह भेंट किया।

विदाई कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खेल संचालक डाँ. एस.एल. थाउसेन ने अपने उद्बोधन में कहा कि शासकीय सेवा काल में सेवा निवृत्ति एक अनिवार्य प्रक्रिया है जिससे प्रत्येक शासकीय अधिकारी /कर्मचारी को गुजरना पड़ता है। उन्होंने डाँ. एम. मोहन राव को ऊर्जावान अधिकारी बताते हुए कहा कि डाँ. राव ने अपनी शासकीय सेवा अवधि में चुनौतीपूर्ण एवं जनहित कार्यों को पूरी संजीदगी से पूर्ण कर सफलता हासिल की है। उन्होंने डाँ. राव के दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। विदाई कार्यक्रम को उप सचिव खेल श्रीमती अंजू भदौरिया एवं संयुक्त संचालक खेल बी.एस. यादव ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर संयुक्त संचालक खेल डाँ. विनोद प्रधान, उप संचालक वित्त  प्रदीप ओंकार, सहायक संचालक  ओ.पी. हरोड़, विकास खराडकर सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी, खेल प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों द्वारा डाँ. राव को पुष्पगुच्छ भेंटकर भावपूर्ण विदाई दी गई।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles