34.2 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

जसप्रीत बुमराह टी20 से बना सकते हैं दूरी, फोकस होगा वनडे वर्ल्ड कप; एशियन गेम्स में सूर्या कप्तान?

नई दिल्ली : भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए अगले 18 महीनों में टी20 इंटरनेशनल सीरीज की बजाय 50 ओवर के ज्यादा मैच खेलने पर फोकस करेंगे। भारत को अगले साल अक्टूबर-नवंबर तक कई टी20 द्विपक्षीय सीरीज खेलने के साथ-साथ जापान में होने वाले एशियन गेम्स में भी हिस्सा लेना है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एशियाई खेलों में सूर्यकुमार यादव के भारतीय टीम की कप्तानी करने की संभावना जताई जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह भी बताया गया कि बुमराह कई अन्य अनुभवी भारतीय खिलाड़ियों की तरह 2028 में लॉस एंजिलिस ओलंपिक में खेलने के लिए उत्सुक हैं। इसका आयोजन टी20 फॉर्मेट में होगा। हालांकि उससे पहले वह 2027 विश्व कप तक वनडे फॉर्मेट पर ही विशेष ध्यान देंगे। भारत की विश्व कप तैयारियों की शुरुआत दो महीने लंबे इंडियन प्रीमियर लीग के बाद होगी। आईपीएल में बुमराह मुंबई इंडियंस की पेस बैट्री की अगुवाई करते नजर आएंगे।

आईपीएल के समाप्त होने तक राष्ट्रीय चयन समिति, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की सेंटर ऑफ एक्सीलेंस यूनिट और टीम मैनेजमेंट मिलकर अगले चरण की रणनीति तैयार करेंगे। इस योजना का सबसे अहम पहलू जसप्रीत बुमराह का वर्कलोड मैनेजमेंट होगा। इसी बीच यह भी माना जा रहा है कि आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के मुकाबलों में बुमराह की भूमिका बेहद अहम होगी और उन मैचों में उनका खेलना लगभग तय माना जा रहा है, क्योंकि टीम के लिए उनका अनुभव और गेंदबाजी काफी महत्वपूर्ण है।

बुमराह टी20 इंटरनेशनल से बना सकते हैं दूरी

जसप्रीत बुमराह का वर्कलोड मैनेजमेंट काफी हद तक 2023-2026 के दौर जैसा हो सकता है, जब उन्होंने एक भी वनडे मैच नहीं खेला था। बुमराह ने 19 नवंबर 2023 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए पिछले वनडे विश्व कप फाइनल के बाद से अब तक कुल 42 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं, जिनमें 21 टेस्ट और 21 टी20 इंटरनेशनल शामिल हैं। अब 2027 वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए बुमराह के साथ टी20 फॉर्मेट में भी ऐसा ही प्लान अपनाया जा सकता है। माना जा रहा है कि वह आने वाले समय में टी20 इंटरनेशनल से दूरी बना सकते हैं, ताकि 50 ओवर के फॉर्मेट और बड़े टूर्नामेंट के लिए खुद को पूरी तरह फिट रख सकें।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ‘पीटीआई’ को बताया, ”भारत के किसी भी वैश्विक अभियान में बुमराह की फिटनेस हमेशा की तरह सबसे अहम रहती है। इसलिए टीम मैनेजमेंट को फॉर्मेट को प्राथमिकता देते हुए बेहद सावधानी बरतनी होगी। वह निश्चित रूप से टेस्ट क्रिकेट खेलेंगे, लेकिन सीमित ओवरों में 50 ओवर के विश्व कप को देखते हुए उनका ध्यान ज्यादा एकदिवसीय मैचों पर रहेगा।”

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, “इस दौरान करीब 30-35 मैच खेले जाने हैं और ऐसे में कोई जोखिम नहीं लिया जा सकता।” भारत के पास फिलहाल वनडे क्रिकेट में तेज गेंदबाजों का बहुत बड़ा पूल नहीं है। हालांकि माना जा रहा है कि मुख्य ग्रुप में जसप्रीत बुमराह के साथ मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह और फिट होने की स्थिति में हर्षित राणा शामिल रह सकते हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles