39.7 C
New Delhi
Sunday, April 20, 2025

तीरंदाजी में शिवांश ने एशिया कप मंे देश को दिलाया स्वर्ण पदक

भोपाल। मध्य प्रदेश के खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में पदक जीतकर प्रदेश को गौरवान्वित कर रहे हैं। इसी अनुक्रम में थाईलैण्ड के बैंकाक में आयोजित एशिया कप में मध्य प्रदेश तीरंदाजी अकादमी जबलपुर के होनहार खिलाड़ी शिवांश अवस्थी ने टीम इवेन्ट के फायनल मुकाबले में इरान को 231-230 अंकों से परास्त कर स्वर्ण पदक अर्जित किया। भारतीय टीम में दिल्ली के अमन सेनी, पंजाब के प्रभजोत सिंह और सेना के राॅबर्ट सिंह शामिल थे। एशिया कप चैम्पियनशिप में भारतीय टीम ने प्री क्वार्टर फायनल मुकाबले में यू.ए.ई. को, क्वार्टर फायनल में थाइलैण्ड को, सेमी फायनल में मलेशिया तथा फायनल मुकाबले में इरान को शिकस्त देकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। भारतीय टीम की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री मान. यशोधरा राजे सिंधिया ने पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी है। उन्होंने टीम में शामिल मध्य प्रदेश तीरंदाजी अकादमी के खिलाड़ी शिवांश अवस्थी के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि शिवांश अवस्थी ने एशिया कप में पदक जीतकर देश एवं प्रदेश को गौरवान्वित किया है। संचालक खेल और युवा कल्याण श्री उपेन्द्र जैन भी शिवांश अवस्थी की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए उन्हे बधाई दी हैं। उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र के सतारा में आयोजित 39वीं जूनियर नेशनल तीरंदाजी चैम्पियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर शिवांश अवस्थी का चयन भारतीय तीरंदाजी टीम में एशिया कप हेतु किया गया था। वे तीरंदाजी अकादमी के तकनीकी सलाहकार एवं मुख्य प्रशिक्षक श्री रिछपाल सिंह सलारिया के मार्गदर्शन में प्रशिक्षणरत हैं।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles