33.9 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026

बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच पहला वनडे: ऐसे देखें लाइव टेलीकास्ट

नई दिल्ली : बांग्लादेश की टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा नहीं लिया था, लेकिन अब टीम वनडे फॉर्मेट में उतरने के लिए तैयार है। टीम पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू सीरीज खेलेगी, जिसका पहला वनडे मैच 11 मार्च को आयोजित होगा। पाकिस्तान की टीम बांग्लादेश के दौरे पर गई है और यहां तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। इस सीरीज के लिए पाकिस्तान की कप्तानी शाहीन शाह अफरीदी कर रहे हैं, जबकि बांग्लादेश की टीम के नेतृत्व में मेंहदी हसन मिराज हैं।

पाकिस्तान की टीम टी20 के बाद वनडे वर्ल्ड कप 2027 को ध्यान में रखते हुए तैयारियों में जुटी है। यही कारण है कि इस सीरीज में कई बड़े और अनुभवी खिलाड़ी बाहर किए गए हैं और टीम में युवा खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। बांग्लादेश की टीम को उनके घरेलू मैदान पर हराना कभी भी आसान नहीं रहा है, इसलिए इस तीन मैचों की वनडे सीरीज काफी अहम और रोमांचक होने वाली है।

बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान पहला वनडे लाइव स्ट्रीमिंग भारत में पूरी जानकारी
  • पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश पहला वनडे कब खेला जाएगा?
    पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश पहला वनडे मैच 11 मार्च 2026 (बुधवार) को खेला जाएगा।
  • पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश पहला वनडे कहां खेला जाएगा?
    पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश पहला वनडे मैच ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।
  • पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश पहला वनडे कितने बजे शुरू होगा?
    पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश पहला वनडे भारतीय समयानुसार दोपहर 1.45 बजे शुरू होगा और मैच का टॉस 1.15 पर होगा।
  • पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश पहले वनडे का भारत में लाइव टेलीकास्ट कहां होगा?
    पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश पहले वनडे का भारत में लाइव टेलीकास्ट टीवी के चैनल पर नहीं होगा।
  • पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश पहले वनडे की भारत में लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी?
    पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश पहले वनडे की भारत में लाइव स्ट्रीमिंग फैन कोड की ऐप पर की जाएगी।
ये हैं बांग्लादेश और पाकिस्तान के स्क्वाड

बांग्लादेश की टीम: मेहदी हसन मिराज (कप्तान), सौम्य सरकार, सैफ हसन, तंजीद हसन, नजमुल हसन शांतो, तौहीद ह्रिदोय, लिट्टन दास (विकेटकीपर), अफीफ हुसैन, महिदुल इस्लाम भुइयां, रिशाद हुसैन, तनवीर इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, तस्किन अहमद, शोरिफुल इस्लाम, नाहिद राणा।

पाकिस्तान की टीम: शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फैसल अकरम, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद वसीम, मुहम्मद गाजी घोरी (विकेटकीपर), साद मसूद, हारिस रऊफ, हुसैन तलत, माज सादाकत, साहिबजादा फरहान, सलमान अली आगा, शमायल हुसैन।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

Latest Articles