34.2 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

भारत के खिताब जीतने के बाद अंग्रेज दिग्गज का बयान, बोले- बेस्ट टीम नहीं; अभिषेक-संजू की तारीफ

नई दिल्ली : भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है, लेकिन विदेश के कुछ क्रिकेटरों को शायद यह जीत रास नहीं आ रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इससे पहले पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर का बयान सामने आया था, जिसमें उन्होंने भारत को “मोहल्ले का अमीर बच्चा” बताया था। अब इंग्लैंड के एक पूर्व क्रिकेटर ने भी टीम इंडिया को विश्व विजेता बनने के बावजूद टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ टीम मानने से इनकार कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने अपने बयान में कहा कि उनके मुताबिक इस टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन साउथ अफ्रीका का रहा और वही इस टूर्नामेंट की बेस्ट टीम थी। हालांकि भारत ने फाइनल जीतकर खिताब जरूर अपने नाम किया।

भारतीय टीम को सुपर 8 के पहले मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक करारी हार झेलनी पड़ी थी। वहीं सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को न्यूजीलैंड ने बुरी तरह मात दी थी। फिर इसके बाद फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर अपना तीसरा टी20 विश्व कप जीता। फिर भी इंग्लैंड के पूर्व गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने भारत को नहीं साउथ अफ्रीका को टूर्नामेंट की बेस्ट टीम बताया है।

अभिषेक और संजू को दिया टीम इंडिया की जीत का क्रेडिट

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार स्टीव हार्मिसन ने एक यूट्यूब चैनल पर कहा, “अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की साझेदारी ने भारत को फाइनल में जीत दिलाई। जसप्रीत बुमराह भी पूरे टूर्नामेंट में सपाट पिचों पर काफी असरदार रहे। हालांकि मुझे नहीं लगता कि भारत इस टूर्नामेंट की बेस्ट टीम थी। मेरे हिसाब से साउथ अफ्रीका इस विश्व कप की सबसे बेहतरीन टीम रही। भारतीय टीम को मैं ‘बेस्ट मोमेंट टीम’ कहूंगा। भारत ने टी20 वर्ल्ड कप में अहम मौकों पर बेहतर प्रदर्शन किया और इसी वजह से वह चैंपियन बन गया।”

वहीं इंग्लैंड के पूर्व गेंदबाज ने भारत की कुछ कमजोरियों का भी जिक्र किया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा, “ग्रुप स्टेज में भारत का प्रदर्शन बहुत खास नहीं था। वेस्टइंडीज के खिलाफ क्वार्टरफाइनल में भी टीम मुश्किल में दिखी थी। भारतीय टीम बिना लगातार शानदार प्रदर्शन के भी चैंपियन इसलिए बनी, क्योंकि उनके पास बड़े मौकों पर मैच जिताने वाले खिलाड़ी मौजूद थे। दूसरी ओर साउथ अफ्रीका ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाया, सिर्फ एक सेमीफाइनल मुकाबले को छोड़कर। हालांकि भारत ने बाकी टीमों की तुलना में दबाव को बेहतर तरीके से संभाला और अहम मौकों पर जीत हासिल की।”

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles