नई दिल्ली : संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के लिए सबसे ज्यादा 321 रन बनाए। खास बात यह रही कि संजू जिन पांच मैचों में खेले, उन सभी में भारतीय टीम को जीत मिली। इन जीतों में सुपर-8 में वेस्टइंडीज के खिलाफ, सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ और फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली अहम जीत भी शामिल रही। 321 रन बनाकर संजू ने एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया और इस मामले में पाकिस्तानी ओपनर साहिबजादा फरहान को पीछे छोड़ दिया।
संजू सैमसन का बड़ा कारनामा, फरहान को पीछे छोड़ रचा वर्ल्ड रिकॉर्ड
संजू सैमसन ने भारत के लिए 321 रन बनाए और भारत को उन सभी मैचों में जीत मिली जिसमें वो खेले। इन 321 रन के साथ अब वो टी20 वर्ल्ड कप के एक एडीशन में जीते हुए मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर बने। संजू सैमसन ने इसी सीजन में बनाए पाकिस्तान के ओपनर साहिबजादा फरहान का रिकॉर्ड तोड़ा। वैसे तो साहिबजादा फरहान ने सबसे ज्यादा 383 रन बनाए, लेकिन पाकिस्तान की तरफ से जीते हुए मैचों में उन्होंने इस सीजन में 320 रन बनाए थे।
टी20 वर्ल्ड कप के एक सीजन में जीते हुए मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान का नाम आता है, जिन्होंने 2009 में कुल 317 रन बनाए थे। अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इशान ने भी 317 रन बनाकर इस रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। इसके साथ ही वह इस मामले में दिलशान के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इशान ने इस सूची में ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 2021 में ऑस्ट्रेलिया के लिए जीते हुए मैचों में 288 रन बनाए थे।
टी20 वर्ल्ड कप के एक सीजन में जीते हुए मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर्स
321 रन – संजू सैमसन (2026)
320 रन – साहिबजादा फरहान (2026)
317 रन – तिलकरत्ने दिलशान (2009)
317 रन – ईशान किशन (2026)
288 रन – डेविड वार्नर (2021)

