27.3 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026

सहवाग बोले- बटलर नहीं, ये दो बल्लेबाज भारत के लिए बन सकते हैं सबसे बड़ा खतरा

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल मुकाबले से पहले कहा कि जोस बटलर टीम इंडिया के लिए खतरनाक साबित नहीं होंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सहवाग ने दो ऐसे इंग्लिश बल्लेबाजों के नाम बताए जो भारत के लिए ज्यादा परेशानी खड़ी कर सकते हैं। उनका कहना है कि ये दोनों खिलाड़ी सेमीफाइनल में टीम इंडियाजोस बटलर का नहीं है डर के खिलाफ पहली ही गेंद से आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं।

सहवाग बोले- जोस बटलर से नहीं है भारत को डर

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वीरेंद्र सहवाग ने बात करते हुए कहा कि जोस बटलर अभी फॉर्म में नहीं हैं और वो भारत के खिलाफ उतने आत्मविश्वास के साथ नहीं उतरेंगे। ठीक है वो रन बना भी देंगे, लेकिन ऐसा नहीं बनाएंगे कि 25-30 गेंदों पर 100 रन बना देंगे। जब कोई बैटर फॉर्म में नहीं होता है तो वो सोचता है कि कुछ गेंदें ले लूं, 10-15 गेंदें खेल लूं फिर मैं मारूंगा और अगर वो आउट हो गया तो फिर उतनी गेंदें वेस्ट हो जाती हैं। तो मुझे बटलर का डर नहीं है।

सहवाग बोले- ब्रुक और साल्ट से मुझे है डर

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सहवाग ने आगे कहा कि मुझे और एक-दो प्लेयर हैं जिनका डर है क्योंकि जब वो चलेंगे तो शायद दिक्कत होगी। इनमें हैरी ब्रुक एक प्लेयर हैं जो शतक बनाकर आए हैं और फिर फिल साल्ट हैं वो जब इंडिया में खेलते हैं आईपीएल में तो उन्हें पता है कि किस मैदान पर क्या हो सकता है। इसके अलावा उनके विल जैक्स हैं जो लोअर मिडिल ऑर्डर में हैं जिन्होंने 4 प्लेयर ऑफ द मैच खिताब जीते हैं। इनका डर है मुझे बाकी किसी और का डर नहीं है।

सहवाग का बयान: हमारे पास एज है, लेकिन जीत की गारंटी नहीं

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सहवाग ने कहा कि अगर बटलर फॉर्म में भी आ जाते हैं तो ऐसा नहीं होगा कि भारत को पूरी तरह से वन-साइडेड तरीके से हराकर चले जाएं। लेकिन ब्रुक और साल्ट जैसे फॉर्म में मौजूद बल्लेबाज पूरे आत्मविश्वास के साथ मैदान पर उतरेंगे और पहली ही गेंद से तबाही मचा सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हम भारत में खेल रहे हैं और हमारे पास अनुभव का एज तो है, लेकिन यह जीत की गारंटी नहीं है। जीतने के लिए टीम को उच्च स्तर की क्रिकेट खेलनी होगी—बैटिंग और बॉलिंग दोनों सटीक होनी चाहिए और उस दिन कोई बहाना काम नहीं करेगा। इंग्लैंड को अपनी सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट प्रदर्शन करनी होगी तभी वह फाइनल में जगह बना पाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

Latest Articles