भोपाल। हैदराबाद की टेबल टेनिस स्टार नैना जायसवाल को भोपाल में सम्मानित किया गया। वह यहां एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने परिवार के साथ आई थी। विलक्षण प्रतिभा की धनी 17 वर्षीय नैना को सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने अपने निवास पर सम्मानित किया। नैना इस समय देश की प्रतिभावान टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं। नौना में अन्य प्रतिभाएं भी कूट-कूटकर भरी हैं। वह दोनों हाथ से लिख लेती हैं। दोनों ही हाथों से टेबल टेनिस भी खेलती हैं ।

