34.9 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

अखिल भारतीय सिविल सेवा क्रिकेट हेतु चयन ट्रायल 16-17 जनवरी को अंकुर खेल परिसर में

भोपाल 13 जनवरी।,अखिल भारतीय सिविल सेवा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 29 जनवरी से 05 फरवरी,2017 तक रायपुर में किया जा रहा है। प्रतियोगिता के लिए मध्यप्रदेश की टीम के चयन हेतु 16 एवं 17 जनवरी, 2017 को भोपाल स्थित अंकुर खेल परिसर में क्रिकेट खिलाड़ियों का चयन ट्राॅयल आयोजित किया गया है। चयन ट्राॅयल में शामिल होने के इच्छुक शासकीय अधिकारी एवं कर्मचारी 16 जनवरी को प्रातः 9.00 बजे अंकुर खेल परिसर में उपस्थित हो सकते हैं।

संचालक खेल और युवा कल्याण उपेन्द्र जैन ने बताया कि केन्द्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा बोर्ड एवं छत्तीसगढ़ शासन के संयुक्त तत्वाधान में अखिल भारतीय सिविल सेवा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में शामिल होने वाली मध्यप्रदेश की टीम के चयन हेतु 16 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। चयन ट्राॅयल के संबंध विस्तृत जानकारी जिला खेल अधिकारी जोन्स चाको से (मो. क्र. 94253-55300) सम्पर्क कर प्राप्त की जा सकती है।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles