31.6 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

आॅल इंडिया मावलंकर स्कीट इवेन्ट में खिलाड़ियों ने किया जमकर अभ्यास

भोपाल। म.प्र. राज्य शूटिंग अकादमी में खेली जा रही 28वीं आॅल इंडिया जी.व्ही. मावलंकर शूटिंग चैम्पियनशिप-2018 में आज स्कीट इवेन्ट के खिलाड़ियों ने जमकर अभ्यास किया। शनिवार को स्कीट इवेन्ट में मुकाबले खेले जायेगें। चैम्पियनशिप में स्कीट इवेन्ट के 29 खिलाड़ी प्रतिभा प्रदर्शन कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि आॅल इंडिया जी.व्ही. मावलंकर शूटिंग चैम्पियनशिप में आर्मी, दिल्ली, गुजरात, पंजाब, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, तेलंगाना, राजस्थान, हैदराबाद, पश्चिम बंगाल, आसाम, महाराष्ट्र, हरियाणा, उत्तराखण्ड आदि राज्यों के महिला एवं पुरूष वर्ग के 236 खिलाड़ी भागीदारी कर रहे हैं। प्रतियोगिता प्रतिदिन सुबह 8.00 बजे से खेली जा रही है।
————-

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles