‘इशान के चुने जाने से मैं काफी उदास था’, सूर्यकुमार ने बताया किस वजह से टीम में उनका हुआ चयन

0

नई दिल्ली : भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक इंटरव्यू के दौरान इशान किशन को लेकर बड़ा खुलासा किया और बताया कि आखिर टी20 वर्ल्ड कप के लिए उनका टीम में चयन क्यों किया गया। सूर्यकुमार ने इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की और बताया कि चयन प्रक्रिया में किन बातों का ध्यान रखा गया। साथ ही, उन्होंने अपने साथी खिलाड़ी जितेश शर्मा के बारे में भी विचार साझा किए और टीम के अनुभव, रणनीतियों और युवा खिलाड़ियों के योगदान पर अपने विचार रखे।

टी20 टीम में इशान के चुने जाने पर सूर्यकुमार का खुलासा

सूर्यकुमार यादव से पीटीआई पर इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि उन्होंने इशान किशन पर जो भरोसा दिखाया, वह डेटा पर आधारित था या अपने गट पर। इसका जवाब देते हुए सूर्यकुमार ने बताया कि यह पूरी तरह से गट पर निर्भर था, हालांकि इसमें थोड़ा सा डेटा भी शामिल था। उन्होंने कहा कि यह निर्णय जितेश शर्मा के लिए बहुत मुश्किल था, क्योंकि वह उस समय टीम के साथ लगभग डेढ़ साल से थे और खेल भी रहे थे। अगर वह उस समय खेल नहीं रहे होते, तो स्थिति कुछ अलग होती।

सूर्यकुमार यादव ने आगे कहा कि मैं काफी उदास था क्योंकि हमने जितेश शर्मा को दरकिनार करके इशान किशन का चयन किया था। हमको अगर टॉप में थोड़ी फायरपावर लानी थी, हमको अगर ओपनर्स लेफ्ट-राइट करने थे या ऐसा कि टॉप 2 विकेटकीपर हमको ओपनर ही चाहिए थे तो हमें किसी को तो हटाना था। मैंने इशान को फोन करके सिर्फ यही बोला कि छोटू वर्ल्ड कप जिताएगा क्या तो उसने वहां से सिर्फ इतना ही बोला कि बस भरोसा करके देखिए। मैंने बोला कि चल ठीक है किया भरोसा।

‘इशान डिजर्व करते थे टीम में जगह’: सूर्यकुमार का बयान

सूर्यकुमार यादव ने इशान किशन के बारे में कहा कि टीम में शामिल होने के बाद जो प्रदर्शन उसने किया, वह वास्तव में कमाल का था। उन्होंने बताया कि न्यूजीलैंड के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज से इशान ने जो शुरुआत की, उससे पहले से ही उन्हें पता था कि इशान टीम में एक्स फैक्टर लेकर आएगा क्योंकि उसके पास कोई अतिरिक्त बैगेज नहीं था। जब इशान टीम से बाहर हुआ, तो वह घर गया और काफी उदास था। लेकिन उसने अपनी स्थिति का विश्लेषण किया और फिर घरेलू क्रिकेट में वापसी की। इशान ने सूर्यकुमार को अपनी पूरी जर्नी सुनाई – कहां-कहां खेला, इंडिया के हर कोने में जाकर प्रैक्टिस मैच खेले। सूर्यकुमार ने कहा कि जिस तरह से उसने मेहनत की और प्रदर्शन किया, वह पूरी तरह टीम में शामिल होने का हकदार था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here