23.4 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

एशियन गेम्स में हिस्सा नहीं लेगी भारतीय टीम? कोच ने प्रधानमंत्री से की भावुक अपील

भारत के मुख्य कोच इगोर स्टिमक ने चयन पात्रता पूरी नहीं करने के बावजूद आगामी एशियाई खेलों में राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के प्रतिनिधित्व के लिए सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हस्तक्षेप की अपील की। अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआइएफएफ) ने योजना बनाई थी कि स्टिमक के मार्गदर्शन में अंडर-23 टीम 23 सितंबर से शुरू होने वाले एशियाई खेलों में हिस्सा लेगी।

भारतीय फुटबॉल टीम हालांकि शीर्ष आठ टीम में शामिल होने की खेल मंत्रालय की पात्रता को पूरा नहीं करती जिसके कारण उसके महाद्वीपीय प्रतियोगिता से बाहर रहने की संभावना है। स्टिमक ने इंटरनेट मीडिया पर लिखा, ‘मैं आपके ध्यान में लाना चाहता हूं कि 2017 की हमारी अंडर-17 टीम जिसने अंडर-23 विश्व कप क्वालीफायर में शानदार प्रदर्शन किया और बेहद प्रतिभावान टीम है, उसे अब एशियाई खेलों में प्रतिनिधित्व से वंचित किया जा रहा है।’

मोदी के अलावा स्टिमक ने खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से भी अपील की। स्टिमक ने लिखा, ‘इस टीम के टूर्नामेंट में खेलने की बेहद जरूरत है और वह इसकी हकदार है। जो कारण बताए गए हैं वे अनुचित हैं और भारतीय राष्ट्रीय टीम का कोच होने के नाते मुझे लगता है कि यह महत्वपूर्ण है कि इस मामले को तुरंत आपकी और माननीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर की जानकारी में लाया जाए, जिससे कि आप हस्तक्षेप कर सकें और एशियाई खेलों में टीम के प्रतिनिधित्व में मदद करें।’ भारत अभी एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) देशों के बीच 18वें स्थान पर चल रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles