37 C
New Delhi
Saturday, April 19, 2025

एशियन चैंपियंस में भोपाल के फहीम होंगे ऑफिशियल

भोपाल। हॉकी की नर्सरी भोपाल के फहीम मोहम्मद खान एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी में ऑफिशियल के रूप में शामिल होंगे। एशिया हॉकी ने उन्हें प्रतियोगिता के लिए जज नियुक्त किया है। प्रतियोगिता ओमान में इसी माह खेली जाएगी।

हॉकी एशिया कप में फहीम को 18 से 28 अक्टूबर तक होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी में जज के रूप में शामिल किया गया है। इसमें भारत, पाकिस्तान, जापान, कोरिया, मलेशिया और मेजबान ओमान की टीमें हिस्सा ले रही हैं। इससे पहले फहीम साउथ एशियन गेम्स, जूनियर एशिया कप, एशियाई स्कूल चैंपियनशिप, हॉकी इंडिया लीग, इंडिया-बेलारूस टेस्ट सीरीज में अधिकारी की भूमिका निभा चुके हैं। हाल ही में लखनऊ से केडी सिंह बाबू स्मृति टूर्नामेंट में डायरेक्टर की भूमिका निभाकर लौटे फहीम कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में ऑफिशियल की भूमिका निभा चुके हैं। फहीम 15 अक्टूबर को ओमान के लिए रवाना होंगे। उनके चयन पर भोपाल के हॉकी प्रेमियों ने उन्हेें बधाई दी है।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles