30.6 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026

घुड़सवारी अकादमी के खिलाड़ियों ने जीते दो स्वर्ण एक कांस्य सहित कुल तीन पदक

भोपाल। दिल्ली में 6 से 7 जनवरी, 2019 तक आयोजित फेडरेशन इक्वेस्ट्रीयन इंटरनेशनल (एफ.ई.आई.) वल्र्ड ड्रेसाज चैलेंज में मध्य प्रदेश राज्य घुड़सवारी अकादमी के खिलाड़ी फराज खान ने सीनियर-1 की व्यक्तिगत स्पर्धा में हेरिकैन अश्व पर प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अर्जित किया। जबकि प्रतियोगिता की यूथ क्लास व्यक्तिगत स्पर्धा में स्ट्राईड क्रिस्टी अश्व पर प्रदर्शन करते हुए सुदीप्ति हजेला ने स्वर्ण पदक जीता।

इसी तरह प्रतियोगिता की सीनियर-2 क्लास की व्यक्तिगत स्पर्धा में परिधि जोशी ने कांस्य पदक अर्जित किया।

मध्य प्रदेश राज्य घुड़सवारी अकादमी के खिलाड़ियों द्वारा अर्जित उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए संचालक खेल और युवा कल्याण डाँ एस.एल. थाउसेन ने पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी है।

उल्लेखनीय है कि उक्त सभी खिलाड़ी घुड़सवारी अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक कैप्टन भागीरथ से घुड़सवारी खेल का प्रशिक्षण हासिल कर रहे हैं।

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

Latest Articles