24.4 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

टर्फ जोन प्रो-2 फुटसल टूर्नामेंट का समापन, एम शूटर बनी विजेता टीम

– रोमांचक फाइनल में एम शूटर ने कोलार एफसी को हराया, विजेता टीम को 30,000 का पुरस्कार मिला

(NST News) भोपाल. टर्फ जोन प्रो-2, रोहित नगर में आयोजित फुटसल टूर्नामेंट का समापन फाइनल मुकाबले के साथ हुआ। इस रोमांचक फाइनल में एम शूटर और कोलार एफसी के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली, जिसमें एम शूटर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। इस टूर्नामेंट में भोपाल की कुल 12 टीमों ने हिस्सा लिया। इसका आयोजन टर्फ ज़ोन प्रो-2 और रीज़ेंड स्पोर्ट्स एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि वी.के. शर्मा, महासचिव म.प्र. बैंक एम्प्लॉयज एसोसिएशन रहे। विशेष अतिथि के रूप में दीपक रत्न शर्मा (अध्यक्ष-एमपी बैंक एम्प्लॉयज एसोसिएशन) और एमएस मिश्रा (सचिव, इंडियन एसएफआई ऑफिसर्स कोऑर्डिनेशन कमेटी) उपस्थित रहे। टूर्नामेंट समिति के अध्यक्ष जे.पी. झावर ने आयोजन की रूपरेखा और उद्देश्य प्रस्तुत किए।

पुरस्कार वितरण:

विजेता टीम: एम शूटर-30,000 रुपये नगद व ट्रॉफी

उपविजेता टीम: कोलार एफसी – 15,000 रुपये नगद व ट्रॉफी

सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर: अयान

सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर: आशु (अचल)

सर्वाधिक गोल स्कोरर: मुस्तफा

इमर्जिंग प्लेयर: हमजा (एम शूटर)

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles