23.4 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

टी20 वर्ल्ड कप में रिकॉर्ड्स की बारिश: भारत के 15 ड्रॉप कैच, संजू सैमसन का बड़ा कमाल

नई दिल्ली : टीम इंडिया ने घरेलू सरजमीं पर इतिहास रचते हुए लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम किया और टूर्नामेंट को यादगार बना दिया। इस विश्व कप में कई ऐसे चाहें और अनचाहे रिकॉर्ड भी बने, जो पहली बार टूर्नामेंट के इतिहास में दर्ज हुए। इनमें से एक रिकॉर्ड भारत के नाम सबसे ज्यादा कैच छोड़ने का भी रहा। वहीं संजू सैमसन ने भी बड़ा इतिहास रचा। उन्होंने भारत के 9 में से सिर्फ 5 मैच खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड अपने नाम किया।

T20 World Cup में पहली बार बने 15 खास रिकॉर्ड:-
  1. एक टूर्नामेंट में छक्कों की बरसात, बना बड़ा रिकॉर्ड
    टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 780 छक्के लगे। यह किसी टी20 वर्ल्ड कप के संस्करण में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड है। इससे पहले 2024 टी20 वर्ल्ड कप में 517 छक्के लगे थे।
  2. एक ही संस्करण में भारत से छूटे सबसे ज्यादा 15 कैच
    भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 15 कैच छोड़े। यह टी20 वर्ल्ड कप के एक संस्करण में किसी टीम का सबसे ज्यादा कैच छोड़ने का रिकॉर्ड है। वहीं इतना ही नहीं किसी टी20 सीरीज या किसी टी20 टूर्नामेंट में किसी भी टीम द्वारा सबसे ज्यादा कैच छोड़ने का रिकॉर्ड है। इससे पहले 2022 टी20 वर्ल्ड कप में आयरलैंड ने 14 कैच छोड़े थे।
  3. संजू सैमसन का कमाल, 5 मैच में ही जीता प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट
    किसी आईसीसी टूर्नामेंट में कुल मैचों के सबसे कम प्रतिशत मैच खेलकर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनने का रिकॉर्ड संजू सैमसन ने बनाया। वहीं टी20 वर्ल्ड कप में भी यह पहली बार हुआ। भारत ने कुल 9 मैच खेले और संजू ने करीब 55-60 प्रतिशत (5 मैच) खेलकर 321 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने। इससे पहले 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में न्यूजीलैंड ने कुल 5 मैच खेले थे और चार मैच खेलने वाले रचिन रविंद्र प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने थे।
  4. टी20 वर्ल्ड कप में किसी खिलाड़ी के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
    पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने 383 रन बनाकर भी इतिहास रचा। इससे पहले कोई भी खिलाड़ी किसी भी टी20 वर्ल्ड कप के संस्करण में इतने रन नहीं बना पाया था। विराट कोहली के नाम 319 रन का रिकॉर्ड दर्ज था। इस सीजन फरहान के अलावा टिम सीफर्ट और संजू सैमसन ने भी विराट को पीछे छोड़ते हुए रिकॉर्ड बनाया।
  5. टी20 वर्ल्ड कप में किसी खिलाड़ी के सबसे ज्यादा छक्के का रिकॉर्ड
    निकोलस पूरन ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप में इससे पहले सर्वाधिक 17 छक्के लगाए थे। इस सीजन 2026 में चार खिलाड़ियों ने यह रिकॉर्ड तोड़ा। संजू सैमसन ने 24 छक्के एक सीजन में लगाकर इतिहास रचा। उनके अलावा साहिबजादा फरहान 18, शिमरोन हेटमायर 19 और फिन एलन 20 ने भी पूरन के रिकॉर्ड को तोड़ा।
  6. टी20 वर्ल्ड कप के किसी संस्करण में 25 से कम गेंदों पर सबसे ज्यादा अर्धशतक
    टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 20 अर्धशतक 25 से कम गेंदों पर बने। यह किसी भी टी20 वर्ल्ड कप के सर्वाधिक अर्धशतक हैं। इससे पहले पिछले 9 सीजन मिलाकर कुल 27 अर्धशतक 25 से कम गेंदों पर लगे थे। वहीं किसी सिंगल एडीशन में कभी 5 से ज्यादा अर्धशतक 25 से कम गेंदों पर नहीं लगे थे। जबकि 6 अर्धशतक इस वर्ल्ड कप में 20 से कम गेंदों में भी बने। यह भी एक रिकॉर्ड है।
  7. टीम इंडिया ने तीसरा टी20 विश्व कप जीत रचा इतिहास
    भारतीय टीम सबसे ज्यादा टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीतने वाली टीम बनी। भारत ने तीसरा टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतकर इंग्लैंड और वेस्टइंडीज को पीछे छोड़ा। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज ने दो-दो बार टी20 वर्ल्ड कप जीता था। वहीं भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली मेजबान टीम बनी। इसके अलावा वह टी20 वर्ल्ड कप का खिताब लगातार दो बार जीतने वाली भी पहली टीम बनी।
  8. एक टी20 वर्ल्ड कप के संस्करण में सबसे ज्यादा 200 प्लस स्कोर
    टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 14 बार 200 प्लस का स्कोर टीमों ने बनाया। यह एक वर्ल्ड कप एडीशन में सबसे ज्यादा की संख्या है। इससे पहले 2007 में पांच बार ऐसा हुआ था। जबकि पिछले 9 वर्ल्ड कप जोड़कर कुल 18 बार ही 200 प्लस के स्कोर टीमें बना पाई थीं।
  9. एक टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक
    2026 टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 7 बल्लेबाजों ने शतक जडे़। इससे पहले किसी टी20 वर्ल्ड कप के संस्करण में 2 से ज्यादा बल्लेबाज शतक नहीं लगा पाए थे। वहीं इस साल दो सबसे तेज शतकों के रिकॉर्ड भी बने।
  10. टी20 वर्ल्ड कप या किसी टी20 सीरीज या टूर्नामेंट में एक टीम के सबसे ज्यादा खिलाड़ियों के 200 प्लस रन
    टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के 6 बल्लेबाजों ने 200 प्लस रन बनाए। संजू सैमसन, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, शिवम दुबे और हार्दिक पंड्या इस लिस्ट में शामिल रहे। इससे पहले किसी भी टी20 सीरीज या टूर्नामेंट में ऐसा नहीं हुआ था।
  11.  टी20 वर्ल्ड कप में किसी टीम के 6 बल्लेबाजों ने बनाया कम से कम एक फिफ्टी प्लस स्कोर
    भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप इतिहास की पहली ऐसी टीम बनी है, जिसके 6 बल्लेबाजों ने किसी एक टी20 वर्ल्ड कप के संस्करण में कम से कम एक फिफ्टी प्लस का स्कोर बनाया है। भारत के लिए इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या और अभिषेक शर्मा ने 2026 के वर्ल्ड कप में ऐसा किया।
  12. जसप्रीत बुमराह ने तीन टी20 वर्ल्ड कप में बेस्ट इकॉनमी के साथ सीजन खत्म किया
    जसप्रीत बुमराह ने 2021 टी20 वर्ल्ड कप में 5.08, 2024 टी20 वर्ल्ड कप में 4.17 और 2026 टी20 वर्ल्ड कप में 6.21 की इकॉनमी के साथ अपना सीजन खत्म किया। इन तीनों विश्व कप में उनकी बेस्ट इकॉनमी रही। किसी भी गेंदबाज ने इससे पहले एक से ज्यादा टी20 वर्ल्ड कप संस्करण में ऐसा नहीं किया था।
  13. जसप्रीत बुमराह टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में चार विकेट लेने वाले सिर्फ दूसरे गेंदबाज
    बुमराह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले 117 विकेट टी20 इंटरनेशनल में झटके थे। उन्होंने सीधे फाइनल में अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का पहला 4 विकेट हॉल लिया। वहीं फाइनल मुकाबले में वह अजंता मेंडिस (2012) के बाद दूसरे चार विकेट लेने वाले खिलाड़ी बने।
  14. टी20 वर्ल्ड कप या किसी टी20 टूर्नामेंट में भारत 100 प्लस छक्के लगाने वाली पहली टीम
    भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 106 छक्के लगाए। इससे पहले किसी टी20 टूर्नामेंट या किसी टी20 वर्ल्ड कप संस्करण में कोई भी टीम 100 से ज्यादा छक्के नहीं लगा पाई थी।
  15. टी20 वर्ल्ड कप के पहले तीन मैचों में डक पर आउट होने वाले दूसरे खिलाड़ी
    भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा अपने पहले टी20 वर्ल्ड कप के तीनों मुकाबलों में डक पर आउट हुए थे। वह तीनों मैच में खाता नहीं खोल पाए थे। ऐसा अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज करने वाले किसी टेस्ट प्लेइंग नेशन के अभिषेक पहले खिलाड़ी हैं। वहीं ओवरऑल यूगांडा के रोजर मुकासा के बाद दूसरे खिलाड़ी हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles