24.4 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

डीजीपी बनी विजेता

भोपाल। ओल्ड कैम्पियन खेल मैदान पर आज 19 वीं अखिल भारतीय मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट प्रतियोगिता में आज दो मैच खेले गये प्रतियोगिता का :-

पहला मैच डिपार्टमेंटल प्रतियोगिता का फ़ाइनल बरकतुल्लाह विश्वविधालय व डीजीपी एकादश के बीच खेला गया पहले बल्लेबाज़ी करते हुए बरकतुल्लाह विश्वविधालय ने केवल 60/10 रन बनाए रन बनाए केवल सुनील शर्मा ही 23 रन बना सके ,डीजीपी एकादश की ओर से आदर्श सिंह व विजय ने 3-3 व राजेन्द्र सिंह व वैभव ने 2-2 विकेट लिए ।

जवाबी पारी खेलते हुए डीजीपी एकादश की टीम की टीम ने 63/2 रन 9.1 ओवरों मैं बनाकर मैच व प्रतियोगिता को 8 विकेट से जीत लिया अंकित ने 23 रन बनाए ।बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय की ओर से अंकित कुलकरनी ने 1 विकेट लिया ।

इस प्रकार डीजीपी एकादश ने मैच को जीतकर ट्राफ़ी पर क़ब्ज़ा जमाया ।

मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए आदर्श सिंह (3-01-06-3)को  मैन ऑफ़ द मैच फ़ाइनल चुना गया ।

प्रतियोगिता में श्रेष्ठ रहे :-

(1) श्रेष्ठ बल्लेबाज़ :- रवि नारवारे (नगर निगम )

(2) श्रेष्ठ गेन्दबाज़ :-विजय (डीजीपी एकादश)

(3) श्रेष्ठ विकेट कीपर  :-मनीष शुक्ला (पोस्टल)

(4) मैंन ऑफ़ द मैच फ़ाइनल :-आदर्श सिंह (डीजीपी एकादश )

(5)मैन ऑफ़ द टूर्नामेण्ट :- शोएब अली (बरकतुल्लाह विश्वविधालय )

(२)आज प्रतियोगिता में दूसरा मैच :-रेल्वे यूथ व जीआईए के बीच ओपन ग़्रुप का दूसरा सेमी फ़ाइनल खेला गया पहले बेल्लेबाज़ी करते हुए रेल्वे यूथ ने 137/9 रन बनाए आशुतोष ने 42 पुनीत दाते ने 35 रन बनाए ,जीआईए की ओर से जे पी यादव व अयान चौधरी ने 3-3 विकेट लिए ।जवाबी पारी खेलते हुए जीआईए की टीम 120/10 रन ही बना सकी प्रख्यात पासी ने 53 रन बनाए ,रेल्वे यूथ क्लब की ओर से पुनीत दाते व नवीन नागले ने 3-3 विकेट लिए । पुनीत दाते  को मैन ऑफ़ द मैच चुना गया ।

आज विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अथिति जोस चाको   उप- संचालक खेल विभाग मध्यप्रदेश शासन ने पुरस्कृत किया ।

कल के मैच :-

         ओल्ड कैम्पीयन मैदान

(1)ज्योतेरादित्य अकादमी विरुद्ध रेल्वे यूथ क्लब प्रातः  8-30 बजे (फ़ाइनल ओपन ग़्रुप)

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles