भोपाल। उत्तराखंड नेशनल गेम्स 2025 के आखिरी दिन मध्य प्रदेश के खिलाडियों ने अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए मलखम्ब में 4 स्वर्ण व 3 रजत, मोर्डन पेटाथलॉन में 1 स्वर्ण, कैनोइंग में 1 रजत और 1 कांस्य, रेसलिंग में 1 रजत और हॉकी में 1 रजत पदक आपने नाम किये। गए, गेम्स के अंतिम दिन 13 फरवरी 2025 तक उत्तराखंड नेशनल गेम्स में 33 स्वर्ण, 25 रजत और 23 कांस्य पदकों सहित मध्य प्रदेश के खिलाडियों ने कुल 81 पदक जीते और पदक तालिका में अपना 5वा स्थान सुनिश्चित किया। पिछले नेशनल गेम्स में मप्र चौथे स्थान पर था। कल इन खेलों का भव्य समापन होगा।

मलखम्ब, एपरेटस– पोल, व्यक्तिगत महिला वर्ग में मध्य प्रदेश की अनुष्का नायकने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए 8.40 के स्कोर के साथ काफी नजदीकी मुकाबले में महाराष्ट्र की रुपाली को हरा कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। मलखम्ब, एपरेटस– पोल, व्यक्तिगत पुरुष वर्ग में मध्य प्रदेश के प्रणीत यादव ने स्वर्ण और कुंदन कच्छावाने रजत पदक अपने नाम किया। मलखम्ब के ही आल राउंड व्यक्तिगत महिला मुकाबले में मध्य प्रदेश की जेसिका प्रजापति ने स्वर्ण और अनुष्का नायक ने रजत पदक जीता। साथ ही मलखम्ब के ही आल राउंड व्यक्तिगत पुरुष वर्ग में मध्य प्रदेश के कुंदन कच्छावा ने स्वर्ण और देवेन्द्र पाटीदार ने रजत पदक अपने नाम किया। इस तरह मलखम्ब में मध्य प्रदेश ने उत्तराखंड नेशनल गेम्स समापन तक कुल 6 स्वर्ण, 3 रजत और 2 कांस्य अर्जित किये साथ ही मलखम्ब में मध्य प्रदेश ने अपनी सशक्त दावेदारी पेश करते हुए, अभी तक हुए नेशनल गेम्स का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है।

उधर मोर्डन पेटाथलॉन, टेट्राथलॉन मिश्रित रिले प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश के यश बथेरे और रमा सोनकर की टीम ने 829 का स्कोर निकल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। महाराष्ट्र की टीम काटें की टक्कर के बाद 824 के स्कोर के साथ रजत पदक आर्जित किया। इसी तरह कैनोइंग, विमेंस स्प्रिंट K4 500 मी., महिला वर्ग में मध्य प्रदेश की निधि, डैली बिश्नोई, मनस्वानी स्वाईं और एल मीणा देवी की टीम ने 1:48.653 का समय निकल कर रजत पदक आर्जित किया। उन्हें मात्र 1.696 सेकंड के अंतर से ओडिशा की टीम के खिलाफ स्वर्ण पदक से चूक गयीं। कैनोइंग मेंस स्प्रिंट K4 500 मी., पुरुष वर्ग में मध्य प्रदेश के अक्षित बरोई, हिमांशु टंडन, निंगोम्बम मीटेल और सचिन ने 1:30.355 का समय निकल कर कांस्य पदक अपने नाम किया। महिला हॉकी में मध्य प्रदेश की टीम हरियाणा की टीम के खिलाफ हुए फाइनल मुकाबले में 4-1 के स्कोर से हारकर रजत पदक जित सकी। रेसलिंग, 53kg, व्यक्तिगत महिला वर्ग में मध्य प्रदेश की पूजा जाट ने रजत पदक अपने नाम किया।

खेलमंत्री ने दी शुभकामनाएँ
नेशनल गेम्स में मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों द्वारा शानदार प्रदर्शन करने पर खेल मंत्री विश्वास सारंग, मध्य प्रदेश ओलंपिक संघ के अध्यक्ष रमेश मेंदोला, सचिव दिग्विजय सिंह और संचालक खेल रवि कुमार गुप्ता ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी है।

