27.3 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026

न्यूजीलैंड दौरे में मिताली और हरमनप्रीत की कप्तानी रहेगी बरकरार

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अगले साल जनवरी में न्यूजीलैंड दौरे के लिए मिताली राज और हरमनप्रीत कौर को क्रमशः वनडे और टी-20 टीम का कप्तान बनाए रखा है। वहीं, वेदा कृष्णमूर्ति को टीम से बाहर कर दिया गया है। उनकी जगह प्रिया पुनिया को शामिल किया गया है। भारतीय टीम का न्यूजीलैंड दौरा 24 जनवरी से शुरू हो रहा है। इस दौरान भारतीय टीम वहां तीन वनडे की सीरीज खेलेगी। टीम वहां तीन मैच की टी-20 सीरीज भी खेलेगी।

टीमें इस प्रकार हैं

वनडे : मिताली राज (कप्तान), पूनम राउत, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्ज, हरमनप्रीत कौर, दीप्ति शर्मा, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), मोना मेश्राम, एकता बिष्ट, मानसी जोशी, डायलान हेमलता, पूनम यादव, राजेश्वरी गायकवाड़, झूलन गोस्वामी, शिखा पांडेय।

टी-20 : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), मिताली राज, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्ज, अनुजा पाटिल, डायलान हेमलता, मानसी जोशी, शिखा पांडेय, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), पूनम यादव, एकता बिष्ट, राधा यादव, अरुंधती रेड्डी, प्रिया पुनिया।

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

Latest Articles