भोपाल। भोपाल संभाग क्रिकेट संघ (BDCA) के अध्यक्ष ध्रुव नारायण सिंह द्वारा वर्ष 2026-27 हेतु विभिन्न चयन समितियों एवं उप समितियों को घोषित किया गया। सभी समितियों में शांति कुमार जैन सचिव, भोपाल संभाग क्रिकेट संघ पदेन सदस्य होंगे।
नवगठित समितियां निम्नानुसार हैं:-
1. क्रिकेट विकास समिति (Cricket Development Committee – CDC)
अध्यक्ष – रजत मोहन वर्मा.
सदस्य – जुनैद किदवई, अथर. अहमद, डी.के. जैन, दिलीप अवस्थी, यशवीर सिंह, जावेद खान (दूरदर्शन),भुवन शुक्ला, अतुल तिवारी (सीहोर), अज़हर कुरैशी (रायसेन).
2. वित्त समिति (Finance Committee)
अध्यक्ष – राघवेंद्र सिंह तोमर.
सदस्य – आदित्य विजय सिंह, मुदित सेजवार, अविनाश पाठक, अंशुल तिवारी (राजगढ़) वसंत जैन (विदिशा).
3. टूर्नामेंट कमेटी (Tournament Committee)
डॉ सुशील सिंह ठाकुर, सुरेश चेनानी, ज्योति प्रकाश त्यागी, मोहसिन हसन, अबदुस समद, पंकज ठाकुर, अभिषेक सिंह जूनियर (रेल्वे), गुफरान खान, राहुल दुखनडे, अंकित कुरकंजी,
अब्दुस समद, निपेंद्र सिंह सोलंकी (राजगढ़).
4. अंपायर समिति (Umpire Committee)
अध्यक्ष – राजेश टिमाने
सदस्य – रमीज़ खान, पीयूष सिंह बघेल (कन्वीनर), विजेंद्र परिहार.
5. आंतरिक शिकायत समिति (Internal Complaints Committee)
अध्यक्ष – श्रीमती शिखा बाबा (चेयरपर्सन) सदस्य -श्रीमती शक्ति दुबे, श्रीमती ललिता बिस्ट हाशवानी, संजय गुप्ता.
6. सोविनियर समिति (Souvenir Committee)
अध्यक्ष – मुदित सेजवार (रायसेन)
सदस्य – डॉ सुशील सिंह ठाकुर, हेमंत कपूर,ज्योति प्रकाश त्यागी, अंशुल तिवारी (राजगढ़), इंद्रजीत मौर्य.
7. सीनियर एवं अंडर-22 बालक चयन समिति
अध्यक्ष – प्रदीप देशमुख
सदस्य – आर.के. दीक्षित (उपाध्यक्ष), राशिद खान, सादुद्दीन (सिलेक्टर एवं कन्वीनर) राजीव सक्सेना, विशाल अय्यर, एवं संदीप डोंगर सिंह (विदिशा).
8. जूनियर चयन समिति (अंडर-13, 15 एवं 18 बालक)
अध्यक्ष – अविनाश पाठक
सदस्य – अरविंद वर्मा, उमर खान “बाबा”, समीर मिरीकर, अमिताभ वर्मा, एवं जितेंद्र प्रताप सिंह, आशीष शर्मा (सीहोर) मुकुल लोखंडे (कन्वीनर).
9. गर्ल्स एवं महिला (जूनियर एवं सीनियर) चयन समिति (अंडर-15, 18 एवं सीनियर गर्ल्स)
अध्यक्ष – सी.एस. धाकड़
सदस्य – श्रीमती ललिता बिस्ट हासवानी, कुमारी अनामिका सिंह (राजगढ़) कुमारी ममता शर्मा, कुमारी दिव्यांगी वर्मा, एवं मुजीबउद्दीन, अभिषेक सिंह (सीनियर) (सिलेक्टर एवं कन्वीनर).
परमानंद भाई पटेल अंडर-22 एवं एम.एम. जगदाले अंडर-15 मल्टी डेज ट्रॉफी हेतु भोपाल संभाग की टीमों के ट्रायल्स 16-17 अक्टूबर को
भोपाल। मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ (MPCA) द्वारा आयोजित “परमानंद भाई पटेल” अंडर-22 बॉयज मल्टी डेज इंटर डिविजनल क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु भोपाल संभाग क्रिकेट संघ (BDCA) की टीम के चयन के लिए सिलेक्शन ट्रायल्स दिनांक 16 एवं 17 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार एवं शनिवार) को प्रातः 9:00 बजे से ओल्ड कैंपियन ग्राउंड, अरेरा कॉलोनी पर आयोजित किए जाएंगे।
इस ट्रायल में ऐसे खिलाड़ी भाग ले सकते हैं जिनका जन्म 01 सितंबर 2004 या उसके बाद हुआ हो। इसी प्रकार एम.एम. जगदाले अंडर-15 बॉयज मल्टी डेज ट्रॉफी के लिए भोपाल संभाग की टीम के चयन हेतु ट्रायल्स दिनांक 16 एवं 17 अक्टूबर 2026 को प्रातः 9:00 बजे से बाब-ए-अली क्रिकेट मैदान, भोपाल पर आयोजित किए जाएंगे।अंडर-15 ट्रायल में वही खिलाड़ी पात्र होंगे जिनका जन्म *01 सितंबर 2011 से 31 अगस्त 2013 के मध्य हुआ हो।
महत्वपूर्ण निर्देश:
दोनों ट्रायल्स में केवल वही खिलाड़ी भाग ले सकेंगे जिन्होंने वर्ष 2026-27 के लिए भोपाल संभाग क्रिकेट संघ में अपना पंजीयन करा लिया है। सभी खिलाड़ियों के लिए अपने साथ डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र की छायाप्रति लाना अनिवार्य है.


