30.3 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026

भारत की फाइनल प्लेइंग 11 पर वीरेंद्र सहवाग की राय, वरुण चक्रवर्ती के समर्थन में बोले

नई दिल्ली : भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने के लिए अब सिर्फ न्यूजीलैंड को हराना है। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस बड़े मैच से पहले सवाल उठ रहा है कि क्या टीम इंडिया को अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव करना चाहिए। इसी मुद्दे पर भारत के पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने अपनी राय दी है और बताया है कि फाइनल जैसे अहम मुकाबले में टीम को किस तरह के संयोजन के साथ उतरना चाहिए।

फाइनल में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से छेड़छाड़ नहीं होनी चाहिए

भारत-इंग्लैंड मैच खत्म होने के बाद वीरेंद्र सहवाग ने क्रिकबज पर इस मुकाबले के बारे में खुलकर बात की। इस दौरान सहवाग से पूछा गया कि क्या भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले फाइनल मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग 11 में किसी तरह का कोई बदलाव करने की जरूरत है। इसका जवाब देते हुए सहवाग ने कहा कि भारत को अपनी प्लेइंग इलेवन में किसी तरह की बदलाव नहीं करनी चाहिए।

सहवाग ने कहा कि मेरे हिसाब से फाइनल में प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं होना चाहिए, बाकी क्या है कि जब टीम अहमदाबाद की पिच देखेगी कि मैच लाल मिट्टी पर होनी है या फिर काली मिट्टी पर, कंडीशन क्या है और न्यूजीलैंड की क्या ताकत है तो फिर उसके हिसाब से एक कोई टैक्टिकल चेंज किया तो किया, लेकिन मुझे नहीं लगता है कि भारतीय टीम में कोई बदलाव होनी चाहिए।

सहवाग ने वरुण चक्रवर्ती का किया समर्थन

वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि वरुण चक्रवर्ती ने अपने 4 ओवर में 64 रन जरूर दिए, लेकिन उन्हें पूरी तरह से गलत नहीं माना जा सकता। उन्होंने बताया कि बल्लेबाजों के लिए अनुकूल पिच पर गेंदबाजों की पिटाई होना आम बात है। वरुण ने भले ही रन ज्यादा दिए हों, लेकिन उन्होंने जोस बटलर का अहम विकेट भी लिया, जो मैच के नतीजों से काफी महत्वपूर्ण था।

सहवाग के मुताबिक कुछ गेंदबाज ऐसे भी होते हैं जो रन तो देते हैं लेकिन कोई विकेट नहीं ले पाते। ऐसे में वरुण का कम से कम एक बड़ा विकेट लेना टीम के लिए पॉजिटिव रहा। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि गेंदबाज को ऐसी पिचों पर रन बचाने की कोशिश करनी चाहिए और 4 ओवर में करीब 40-45 रन देकर निकाले बेहतर माना जाता है। इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में वरुण ने करीब 15-20 रन अतिरिक्त दे दिए, जो टीम के लिए थोड़ा महंगा साबित हुआ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

Latest Articles