39.7 C
New Delhi
Sunday, April 20, 2025

मध्य प्रदेश तीरंदाजी अकादमी की खिलाड़ी मुस्कान किरार की स्वर्णिम हैट्रिक

भोपाल। राजधानी के टी.टी. नगर स्टेडियम पर खेली जा रही 40वीं जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में आज कम्पाउण्ड इवेन्ट में मुकाबले खेले गए। मध्य प्रदेश राज्य तीरंदाजी अकादमी की खिलाड़ी मुस्कान किरार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मध्य प्रदेश को तीन स्वर्ण पदक दिलाए। मुस्कान की स्वर्णिम हेट्रिक पर संचालक खेल और युवा कल्याण डाँ. एस.एल. थाउसेन ने उन्हें बधाई दी।
मैडल सेरेमनी
पदक विजेता तीरंदाज खिलाड़ियों को संचालक खेल और युवा कल्याण डाँ. एस.एल. थाउसेन ने मैडल पहना कर सम्मानित किया। इससे पूर्व प्रतियोगिता के दौरान खेल संचालक डाँ. थाउसेन ने खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया और सफलता अर्जित करने पर खिलाड़ियों को शाबाशी देकर उनका उत्साहवर्धन भी किया।
देशभर के खिलाड़ियों की भागीदारी
जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में भारतीय तीरंदाजी संघ और अखिला भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के अलावा 30 राज्यों के बालक एवं बालिका खिलाड़ी कम्पाउण्ड, इंडियन राउण्ड और रिकर्व इवेन्ट में 14 फरवरी, 2019 तक प्रतिभा प्रदर्शन करेंगे। इनमें मध्य प्रदेश के 12 बालक एवं 12 बालिका सहित कुल 24 खिलाड़ी भागीदारी कर रहे हैं जिनमें 20 खिलाड़ी म.प्र. राज्य तीरंदाजी अकादमी के है।
इंडियन राउण्ड के मुकाबले रविवार एवं सोमवार को
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रतियोगिता में आज कम्पाउण्ड राउण्ड के अंतिम मुकाबले सम्पन्न हुए। शनिवार 9 फरवरी को विश्राम (रेस्ट) रहेगा। जबकि 10 एवं 11 फरवरी को इंडियन राउण्ड में मुकाबले खेले जाएंगे। इसी तरह 12 फरवरी को ‘रेस्ट’ रहेगा तथा 13 एवं 14 फरवरी को ‘रिकर्व’ इवेन्ट में मुकाबले खेले जाएंगे।
आज के परिणाम
प्रतियोगिता के अंतर्गत आज खेले गए वुमेन कंपाउण्ड इवेंट की व्यक्तिगत स्पर्धा में मध्य प्रदेश राज्य तीरंदाजी अकादमी की खिलाड़ी मुस्कान किरार प्रथम एवं अकादमी की ही अर्शिया चौधरी द्वितीय तथा राजस्थान की प्रिया गुर्जर तृतीय स्थान पर रही। इसी प्रकार पुरूष वर्ग की कम्पाउण्ड इवेन्ट की व्यक्तिगत स्पर्धा में महाराष्ट्र के वेदांत वानखेडे प्रथम, हरियाणा के विकास द्वितीय तथा दिल्ली के सिद्धांत गुप्ता तृतीय स्थान पर रहे। मिक्स टीम स्पर्धा में राजस्थान प्रथम, महाराष्ट्र द्वितीय एवं हरियाणा की टीम तृतीय स्थान पर रही। वुमेन टीम इवेन्ट में मध्य प्रदेश प्रथम, दिल्ली द्वितीय और महाराष्ट्र तृतीय स्थान पर रहा। पुरूष टीम इवेन्ट में पंजाब की टीम प्रथम, मध्य प्रदेश द्वितीय एवं दिल्ली की टीम तृतीय स्थान पर रही।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles