20.8 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026

लियोनेल मेसी के कोलकाता इवेंट में अफरा-तफरी, दर्शकों की तोड़फोड़ और बोतलबाजी से खुशियां निराशा में बदली

नई दिल्ली: अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी तीन दिन की यात्रा पर भारत पहुंचे हैं, जिसकी शुरुआत कोलकाता से हुई। हालांकि साल्ट लेक स्टेडियम में जो कुछ हुआ, उसने देश की छवि को कहीं न कहीं नुकसान पहुंचाया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मेसी के GOAT टूर के तहत कोलकाता लेग में जिस भव्य सेलीब्रेशन की उम्मीद थी, वह हो नहीं सका और हालात ऐसे बने कि मेसी को महज 10 मिनट के भीतर ही स्टेडियम छोड़कर जाना पड़ा।

महज 10 मिनट में ही स्टेडियम से बाहर निकले लियोनेल मेसी

कोलकाता टूर के दौरान लियोनेल मेसी जैसे ही साल्ट लेक स्टेडियम पहुंचे, वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। उनके आने के बाद वेन्यू के अंदर मौजूद फैंस ने जमकर हंगामा किया। दर्शकों ने मैदान पर पानी की बोतलें फेंकीं और वहां लगे टेंट को भी उखाड़ दिया। कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह सब गंभीर मिसमैनेजमेंट की वजह से हुआ। दरअसल, मैदान में एंट्री और मेसी को देखने के लिए की गई व्यवस्थाएं नाकाफी साबित हुईं, जिससे फैंस भड़क गए और हालात बेकाबू हो गए।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फैंस के हंगामे के चलते हालात तेजी से बिगड़ गए, जिसके बाद मेसी की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें दूसरे गेट से बाहर निकाला गया। वह स्टेडियम में सिर्फ 10 मिनट ही रुक सके। अर्जेंटीना के इस आइकन को देखने की उम्मीद में घंटों इंतजार कर रहे कई फैंस को भारी निराशा हाथ लगी। सोशल मीडिया पर सामने आए स्टेडियम के अंदर के विज़ुअल्स में अव्यवस्था साफ नजर आई, जिसने भारतीय फुटबॉल फैंस के लिए एक ऐतिहासिक और खुशी के मौके पर मानो ग्रहण लगा दिया।

टिकट लेकर मेसी को देखने पहुंचे फैंस ठगे से रह गए

इस दौरान एक फैन ने खुलकर अपना गुस्सा जाहिर किया और आरोप लगाया कि मेसी के यात्रा में ज्यादातर सेलिब्रिटी ही शामिल थे जिसकी वजह से जो टिकट खरीदकर उन्हें देखने आए थे उन्हें कुछ भी नहीं दिखा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कई लोगों ने कहा कि उन्होंने इस इवेंट के लिए महीनों इंतजार किया था, लेकिन वो मेसी की एक झलक तक नहीं पा पाए। कुछ लोगों ने तो आयोजकों पर भारी कुप्रबंधन का आरोप लगाया और कुछ ने तो उम्मीदें पूरी न होने की वजह से इस इवेंट को घोटाला तक कह दिया।

कोलकाता में अपने दौरे के दौरान लियोनेल मेसी ने भारतीय फिल्म अभिनेता शाहरुख खान से भी मुलाकात की। इस मौके पर शाहरुख खान के छोटे बेटे भी उनके साथ मौजूद थे और मेसी ने उनके साथ तस्वीर खिंचवाई। मेसी से मिलने के लिए वहां बड़ी संख्या में लोग उपस्थित नजर आए, जिससे माहौल काफी खास और यादगार बन गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles