32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026

वर्ल्ड यूथ ड्रेसाज में सुदीप्ती ने स्वर्ण तो राजू ने किया कांस्य पर कब्ज़ा

भोपाल। नई दिल्ली में 2 से 5 नवंबर तक खेले जा रहे एफ ईआई वर्ल्ड यूथ ड्रेसाज चैलेंज 2018 में मध्यप्रदेश राज्य घुड़सवारी अकादमी की खिलाड़ी सुदीप्ति हजेला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश को गौरवान्वित किया। अकादमी के खिलाड़ी राजू सिंह भदोरिया ने भी उक्त प्रतियोगिता की व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक अर्जित किया।
दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए पदक विजेता खिलाड़ियों को संचालक खेल और युवा कल्याण डॉ. एस. एल. थाउसेन ने बधाई दी है।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles