30.3 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026

शांतिलाल मेहता स्मृति इंदौर जिला बैडमिंटन संगठन

– जय, शोभित, चैताली, जसराज, अदिति,देवांशी, याशिका,वीर मन और आरव फाइनल में*
इंदौर। इंदौर जिला बैडमिंटन संगठन द्वारा आयोजित शांतिलाल मेहता स्मृति इंदौर मिनी -सब जूनियर बैडमिंटन स्पर्धा में जय सोनी तीन वर्गो और शोभित गुप्ता दो वर्गों के फाइनल में आए, चैताली परमार और रिद्धिमा सूद 13वर्ष, देवांशी खंडेलवाल और अदिति सुराना 15 वर्ष एवं मांडवी गांधी और एशानी गोयल 11वर्ष बालिका के फाइनल में हैं, जसराज सिंह सलूजा और जय सोनी 15वर्ष बालक एकल फाइनल में आए, शोभित गुप्ता,11वर्ष बालकों में अनवित गोयल से और 13वर्ष बालक एकल में सिद्धांत पवार से फाइनल खेलेंगे, याशिका जायसवाल और देवांशी गर्दे एवं अर्ना बतरा और जीवल बतरा बहने 15 वर्ष बालक युगल फाइनल में खेलेगी, मन बड़जात्या और आरव गोयल एवं वैभव पाटीदार और दिव्यांश पाटीदार 13वर्ष बालक युगल के फाइनल में हैं,


नेहरु स्टेडियम बैडमिंटन हाल में हो रही स्पर्धा में विभी मित्तल और जय सोनी एवं मनस्वी अरोरा और पर्व जाटवा 15 वर्ष मिश्रित युगल फाइनल में आए, नील जैन और जय सोनी एवं वरज देशपांडे और शिव गओयल15 वर्ष बालक युगल के फाइनल में आए,
15वर्ष बालिका युगल के रोमांचक सेमीफाइनल में याशिका जायसवाल और देवांशी गर्दे ने अदिति खुराना और धुर्वी बेताला को 20-22,22-20,26-24 से हराया, अन्य सेमीफाइनल में अर्ना बतरा और जीवल बतरा ने खुशी मुस्किया और रिद्धिमा सूद को 17-21,21-13,21-16से पराजित किया,13वर्ष बालक सेमीफाइनल में मन बड़जात्या और आरव गोयल ने अनवित गोयल और रिशान नांदेडकर को 18-21,21-15,21-19 से एवं वैभव पाटीदार और दिव्यांश पाटीदार ने गुरमन सिंह गांधी और अवनिश नेकिए को 22-20 ,21-10 से पराजित किया,15वर्ष मिश्रित युगल के सेमीफाइनल में विभी मित्तल और जय सोनी ने जीवल बतरा और प्रफुल्ल पाठक को 14-21 ,21-17, 21-18 से एवं मनस्वी अरोरा और पर्व जाटवा ने याशिका जायसवाल और श्लोक खत्री को 21-18,21-3 से हराया, 15वर्ष बालक युगल के सेमीफाइनल में विराज धवन और शिवा गोयल ने मानस जैन और आदित्य रामपुरिया को 21-13,21-13से मात दी,
11वर्ष बालक एकल सेमीफाइनल में शोभित गुप्ता ने पहले क्रम के वैभव पाटीदार को 23-21,21-19से और अनवित गोयल ने मोहम्मद अजमीर बेग को 16-21,21-15,21-12 से हराया,11वर्ष बालिका सेमीफाइनल में मांडवी गांधी ने दीर्घा अहिरवार को 21-19, 21-15 से और एशानी गोयल ने मिहिका अग्रवाल को 21-7,21-9से पराजित किया,13वर्ष बालक सेमीफाइनल में वीर खरे ने पहले क्रम के सिद्धांत पंवार 16-21,21-14,21-16 से और शोभित गुप्ता ने प्रवर असावा को 21-11,21-11से हराया,13वर्ष बालिका सेमीफाइनल में डकाच्या की चैताली परमार ने अर्ना बतरा को 19-21,21-11,21-16से और रिद्धिमा सूद ने रीनी अग्रवाल को 21-14,21-9से हराया,15वर्ष बालक एकल के सेमीफाइनल में जसराज सिंह सलूजा ने उज्जवल खमरोला को 21-16 9-21, 21-7 से और जय सोनी ने पर्व जाटवा को 22-20,21-13 से पराजित किया, 15वर्ष बालिका एकल के सेमीफाइनल में देवांशी खंडेलवाल ने अर्ना बतरा को 21-18,16-21,21-17 से और अदिति सुराना ने जीवल बतरा को 21-19,21-14 से हराया

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

Latest Articles