26.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

10वीं मिनी नेशनल रोल बॉल चैंपियनशिप

भोपाल। कैंपियन स्कूल के दो प्रतिभावान रोल बॉल रोलर स्केटर्स 15 से 17 नवंबर तक वडोदरा में आयोजित होने वाली 10वीं मिनी नेशनल रोल बॉल चैंपियनशिप में मप्र रोल बॉल टीम का हिस्सा होंगे।

यह तीन दिवसीय रोल बॉल स्केटिंग प्रतियोगिता भारतीय रोल बॉल संघ द्वारा किया जा रहा है। इसमें दिव्यांश कुमार चौहान और शंख गोयल शामिल हैं। इन दोनों खिलाडिय़ों ने 10वीं मिनी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया था। दिव्यांश बेस्ट प्लेयर अवार्ड से भी सम्मानित हुए थे। ये दोनों खिलाड़ी कोच संजय मिश्रा के मागदर्शन में स्केटिंग रिंक में नियमित प्रशिक्षण ले रहें हैं। दोनों स्केटर्स व कोच 14 नवम्बर को गुजरात के लिए रवाना होंगे।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles