24.4 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

11 चौके-छक्के, 1 विकेट – इस खिलाड़ी का कमाल, पाकिस्तान ने ट्राई सीरीज़ में UAE को रौंदा

नई दिल्ली : यूएई, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच चल रही टी-20 ट्राई सीरीज का दूसरा मुकाबला पाकिस्तान और यूएई के बीच खेला गया, जिसमें पाकिस्तान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 31 रनों से जीत दर्ज की। इस मैच में पाकिस्तान के युवा खिलाड़ी सैम अयूब ने ऑलराउंड खेल दिखाते हुए पहले बल्ले से विस्फोटक पारी खेली और फिर गेंदबाजी में भी एक विकेट चटकाया। उनके इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इससे पहले पाकिस्तान ने सीरीज के पहले मैच में अफगानिस्तान को हराकर मजबूत शुरुआत की थी।

यूएई के खिलाफ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 207 रन बनाए। टीम की ओर से सैम अयूब और हसन नवाज ने शानदार पारियां खेलीं। अयूब ने 38 गेंदों पर 7 चौके और 4 छक्कों की मदद से 69 रन जड़े और उनका स्ट्राइक रेट 181.58 रहा। वहीं हसन नवाज ने सिर्फ 26 गेंदों में 2 चौके और 6 छक्कों के दम पर 56 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 215.38 का रहा। अंत में मोहम्मद नवाज ने तेज़तर्रार पारी खेलते हुए 15 गेंदों पर 25 रन जोड़े। हालांकि पूरी टीम निर्धारित 20 ओवर में 207 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

208 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूएई की शुरुआत अच्छी रही, जब मुहम्मद जोहेब और मुहम्मद वसीम ने पहले विकेट के लिए 39 रन जोड़े। हालांकि, पहला विकेट गिरने के बाद यूएई की पारी लड़खड़ा गई और 76 रन के स्कोर तक पहुँचते-पहुँचते आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। इस बीच नंबर 6 पर बल्लेबाजी करने आए आसिफ खान ने 35 गेंदों पर धमाकेदार 77 रन ठोककर मैच में टीम की वापसी कराने की कोशिश की, लेकिन उनके आउट होते ही यूएई की उम्मीदें भी खत्म हो गईं। अंततः निर्धारित 20 ओवर में यूएई की टीम 8 विकेट खोकर 176 रन ही बना पाई और 31 रनों से हार गई। पाकिस्तान की ओर से गेंदबाजी में हसन अली सबसे सफल रहे, जिन्होंने 3 विकेट झटके, जबकि सैम अयूब ने भी 2 ओवर में सिर्फ 6 रन देकर 1 विकेट हासिल किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles