34.9 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

133 साल का रोमांच, कौन मारेगा बाज़ी? ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड – पूरा शेड्यूल देखें

नई दिल्ली : ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच होने वाली क्रिकेट की ऐतिहासिक और रोमांचक सीरीज को एशेज कहा जाता है। इसकी शुरुआत 1882-83 में हुई थी, यानी करीब 133 साल पहले। अब तक कुल 73 एशेज सीरीज आयोजित हो चुकी हैं और 74वीं सीरीज 21 नवंबर 2025 से शुरू होने जा रही है। इस आगामी सीरीज में भी कुल पांच टेस्ट मुकाबले होंगे और यह 7 जनवरी 2026 तक चलने की संभावना है।

एशेज 2025-26 के लिए इंग्लैंड की कमान बेन स्टोक्स संभालने के लिए तैयार हैं। वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम नियमित कप्तान पैट कमिंस की इंजरी से जूझ रही है और उनकी गैरमौजूदगी में स्टीव स्मिथ फिलहाल टीम की कमान संभालते नजर आएंगे। एशेज के आगामी चरण की शुरुआत पर्थ में होने वाले पहले टेस्ट से होगी। इस सीरीज में 2015 के बाद से इंग्लैंड को जीत नहीं मिली है।

एशेज 2025-26 का पूरा शेड्यूल

पहला टेस्ट: 21-25 नवंबर, पर्थ
दूसरा टेस्ट: 4-8 दिसंबर, ब्रिसबेन
तीसरा टेस्ट: 17-21 दिसंबर, एडिलेड
चौथा टेस्ट: 25-29 दिसंबर, मेलबर्न
पांचवां टेस्ट: 3-7 जनवरी, सिडनी

ऑस्ट्रेलिया vs इंग्लैंड: कौन करेगा बाज़ी?

एशेज सीरीज के इतिहास को देखें तो पिछले 133 साल में अभी तक 73 बार इस सीरीज का आयोजन हो चुका है। इसमें से 34 बार ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली है तो 32 बार इंग्लैंड ने भी बाजी मारी है। जबकि सात बार यह सीरीज ड्रॉ पर समाप्त हुई है जिसमें से ऑस्ट्रेलिया ने छह मौकों पर सीरीज को रिटेन किया है। आपको बता दें कि पिछली सीरीज जीतने वाली टीम ही अगली सीरीज ड्रॉ होने पर उसे रिटेन करती है। जैसे 2017 और 2021 में ऑस्ट्रेलिया ने एशेज जीती थी। वहीं 2019 और 2023 में सीरीज ड्रॉ पर समाप्त हुई थी। तो 2021 और 2023 में ऑस्ट्रेलिया ने ही ट्रॉफी रिटेन की थी।

एशेज के इतिहास में अब तक कुल 345 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं, जिनमें से 142 मुकाबले ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम किए, जबकि इंग्लैंड 110 बार विजयी रहा। इसके अलावा, 93 मैच ड्रॉ पर समाप्त हुए। इन आंकड़ों को देखकर हालिया प्रदर्शन के आधार पर ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा काफ़ी भारी नजर आता है। हालांकि, मौजूदा स्क्वाड को देखें तो नियमित कप्तान पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में ऑस्ट्रेलियाई टीम थोड़ी कमजोर दिखाई दे रही है। वहीं, इंग्लैंड ने इस बार अपना मजबूत और संतुलित स्क्वाड चुना है।

साल 2000 के बाद सभी एशेज सीरीज के परिणाम
साल मेजबान परिणाम एशेज ट्रॉफी
2001 इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया 4-1 से जीती सीरीज ऑस्ट्रेलिया
2002-03 ऑस्ट्रेलिया ऑस्ट्रेलिया 4-1 से जीती सीरीज ऑस्ट्रेलिया
2005 इंग्लैंड इंग्लैंड 2-1 से जीती सीरीज इंग्लैंड
2006-07 ऑस्ट्रेलिया ऑस्ट्रेलिया 5-0 से जीती सीरीज ऑस्ट्रेलिया
2009 इंग्लैंड इंग्लैंड 2-1 से जीती सीरीज इंग्लैंड
2010-11 ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड 3-1 से जीती सीरीज इंग्लैंड
2013 इंग्लैंड इंग्लैंड 3-0 से जीती सीरीज इंग्लैंड
2013-14 ऑस्ट्रेलिया ऑस्ट्रेलिया 5-0 से जीती सीरीज ऑस्ट्रेलिया
2015 इंग्लैंड इंग्लैंड 3-2 से जीती सीरीज इंग्लैंड
2017-18 ऑस्ट्रेलिया ऑस्ट्रेलिया 4-0 से जीती सीरीज ऑस्ट्रेलिया
2019 इंग्लैंड सीरीज 2-2 से ड्रॉ ऑस्ट्रेलिया
2021-22 ऑस्ट्रेलिया ऑस्ट्रेलिया 4-0 से जीती सीरीज ऑस्ट्रेलिया
2023 इंग्लैंड सीरीज 2-2 से ड्रॉ ऑस्ट्रेलिया
एशेज 2025 के लिए ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड का स्क्वाड

ऑस्ट्रेलियाई टीम (पहले टेस्ट के लिए): स्टीव स्मिथ (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, ब्यू वेबस्टर, मार्नस लाबुशेन, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), जोश इंग्लिस, ट्रेविस हेड, मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, सीन एबट, स्कॉट बोलैंड, जोश हेजलवुड, ब्रेंडन डोग्गेट, जेक वेदरलैंड।

इंग्लैंड टीम: बेन स्टोक्स (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस अटकिंसन, शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, ब्राइडन कार्स, जैक क्रॉली, बेन डकेट, विल जैक्स, ओली पोप, मैथ्यू पॉट्स, जो रूट, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), जोश टंग, मार्क वुड।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles