34.9 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

टीटी नगर स्टेडियम में 15वीं पैरा एथेलेटिक्स चैम्पियनशिप: पहले दिन 250 खिलाड़ियों का हुआ क्लासिफिकेशन राउंड

– पूरे प्रदेश से 250 पैरा एथलीट्स ले रहे हिस्सा, आज खेल मंत्री विश्वास सारंग करेंगे उद्घाटन

(NST News) भोपाल. मध्यप्रदेश पैरास्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित 15वीं पैरा एथेलेटिक्स चैम्पियनशिप का शुभारंभ 22 से 26 अगस्त 2025 तक राजधानी भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में किया जा रहा है। शुक्रवार को पहले दिन 250 खिलाड़ियों का क्लासिफिकेशन राउंड हुआ, जिसमें सभी को उनकी कैटेगरी के अनुसार बांटा गया। इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर से पैरा एथलीट्स भाग ले रहे हैं। शनिवार 23 अगस्त को सुबह 10 बजे चैम्पियनशिप का औपचारिक उद्घाटन खेल मंत्री विश्वास सारंग करेंगे। इस अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संचालक राकेश गुप्ता, उप संचालक बालू सिंह यादव और जिला खेल अधिकारी जलज चतुर्वेदी सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहेंगे। आयोजन में पैरास्पोर्ट्स एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष डा. विवेक सिंह परिहार और सचिव मोहम्मद शाहिद खान भी उपस्थित रहेंगे।

एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. परिहार ने बताया कि इस चैम्पियनशिप का उद्देश्य प्रदेश के पैरा एथलीट्स को राज्य स्तर पर मंच प्रदान करना और उन्हें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर तक प्रोत्साहित करना है। आयोजन को सफल बनाने के लिए मध्यप्रदेश स्टेट टूरिज्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन और सामाजिक न्याय विभाग विशेष सहयोग दे रहे हैं। इसके अलावा जवाहरलाल नेहरू कैंसर हॉस्पिटल, नीलबड़ हॉस्पिटल, लक्ष्मी हॉस्पिटल (लोधी बिल्डर), ग्रीन पैराडाइज और SEMS सर्जिकल जैसी संस्थाएं भी इस आयोजन से जुड़ी हैं।

खिलाड़ियों के लिए रहने, खाने, परिवहन और चिकित्सा की सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि वे निर्बाध रूप से अच्छा प्रदर्शन कर सकें। चैम्पियनशिप में ट्रैक एंड फील्ड की विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन होगा, जिसमें खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। डॉ. परिहार का कहना है कि पैरा एथलीट्स संघर्ष और संकल्प की मिसाल होते हैं, और उनके खेलों को पहचान दिलाना तथा उन्हें बड़े मंच तक पहुंचाना एसोसिएशन की जिम्मेदारी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles