27.5 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

बर्मिंघम में होंगे 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स

बर्मिंघम। राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (सीजीएफ) ने गुरुवार को 2022 राष्ट्रमंडल खेलों का मेजबान बर्मिंघम को घोषित किया है। सीजीएफ ने कहा कि उसने 2022 राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन के लिए बर्मिंघम शहर का चुनाव किया है। बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन 27 जुलाई, 2022 से सात अगस्त, 2022 तक होगा। पिछली बार 2002 में मैनचेस्टर शहर में इन खेलों का आयोजन हुआ था।
सीजीएफ के अध्यक्ष लुइस मार्टिन सीबीई ने कहा, “हम बर्मिंघम और इंग्लैंड को बधाई देते हैं। यह इस शहर के लिए सच में एक शानदार पल है।” इंग्लैंड में कई खेलों का आयोजन हुआ है। जिसमें मैनचेस्टर में 2002 में आयोजित हुए राष्ट्रमंडल खेल, 2012 लंदन ओलम्पिक, 2014 ग्लास्गो जैसे खेल शामिल हैं। सीजीएफ के अध्यक्ष ने इसके साथ ही 2022 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी हेतु दावेदारी पेश करने के लिए ऑस्ट्रेलिया, मलेशिया और कनाडा का आभार भी जताया।
खेलों पर लगभग 750 मिलियन यूरो खर्च होने की उम्मीद है। सरकार ने 560 मिलियन यूरो का खर्चा वहन करने की जिम्मेदारी ली है तो वहीं बाकी खर्च लोकल काउंसिल को करना होगा। इससे पहले साउथ अफ्रीका के डरबन को 2022 के कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी मिली थी लेकिन आर्थिक मुश्किलों की वजह से पिछले मार्च में उनसे मेजबानी छीन ली गई। आपको बता दें कि साल 2018 के कॉमनवेल्थ गेम्स ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में होंगे। कॉमनवेल्थ गेम्स 4 से लेकर 15 अप्रैल तक होंगे।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles