33.7 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

डरबन से छिना 2022 राष्ट्रमंडल खेल आयोजन

जोहांसबर्ग। राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (सीजीएफ) ने कहा कि डरबन 2022 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी नहीं करेगा। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, दक्षिण अफ्रीका ने पिछले साल के मध्य में 2022 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी की दावेदारी जीती थी। कनाडा ने इस दावेदारी से अपना नाम वापस ले लिया था। दक्षिण अफ्रीका मेजबानी की दावेदारी के लिए की गई घोषणा के बाद 180 दिनों के भीतर स्थानीय आयोजन समिति की नियुक्ति में विफल रहा और इसके बाद सीजीएफ को प्रारंभिक जमा का भुगतान भी नहीं कर पाया। एक बयान में सीजीएफ ने इस बात की पुष्टि की है कि दक्षिण अफ्रीका की दावेदारी को रद्द कर दिया गया है। सीजीएफ के अध्यक्ष लुइस मार्टिन ने कहा कि महासंघ सक्रिय रूप से 2022 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी के लिए अन्य विकल्प तलाश रहा है। राष्ट्रमंडल खेल महासंघ ने कहा कि शासन, स्थान, धन और जोखिम प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण दायित्वों और प्रतिबद्धताओं को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles