27.5 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

2026 टी-20 वर्ल्ड कप: भारत और श्रीलंका में होगा टूर्नामेंट

नई दिल्ली. 2026 का मेंस टी-20 वर्ल्ड कप 7 फरवरी से शुरू हो सकता है।  रिपोर्ट के अनुसार, ICC ने मेजबान देशों और टीमों को संभावित तारीखें भेज दी हैं, जिसमें 8 मार्च तक फाइनल कराने का सुझाव भी शामिल है। यह टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका में संयुक्त रूप से खेला जाएगा। भारत में आखिरी टी-20 वर्ल्ड कप 2016 में हुआ था और श्रीलंका में 2012 में। भारत में पांच और श्रीलंका में दो वेन्यू पर मैच हो सकते हैं। फाइनल अहमदाबाद या कोलंबो में हो सकता है। हालांकि, अगर पाकिस्तान फाइनल में पहुंचता है तो मुकाबला श्रीलंका में ही खेला जाएगा, क्योंकि भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक कारणों से दोनों टीमें एक-दूसरे के देश में नहीं खेलतीं। पिछली बार भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 9 जून 2024 को हुआ था, जिसमें भारत ने 5 रन से जीत हासिल की।

टूर्नामेंट का प्रारूप

टी-20 वर्ल्ड कप में कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी और 55 मैच खेले जाएंगे। 20 टीमों को चार ग्रुप में बांटा जाएगा, हर ग्रुप से टॉप-2 टीमें सुपर-8 में जाएंगी। सुपर-8 में दो ग्रुप होंगे और हर ग्रुप से टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। सेमीफाइनल जीतने वाली टीमों के बीच फाइनल खेला जाएगा।

क्वालिफिकेशन और टीमें

अब तक 15 टीमें क्वालिफाई कर चुकी हैं, जिनमें भारत, श्रीलंका, अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, अमेरिका, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, आयरलैंड, कनाडा, नीदरलैंड और इटली शामिल हैं। बाकी पांच जगहों के लिए अफ्रीका, एशिया और ईस्ट एशिया पैसिफिक क्वालिफायर से टीमें आएंगी। जिम्बाब्वे, नामीबिया, पापुआ न्यू गिनी, नेपाल, ओमान, हॉन्गकॉन्ग और UAE इस दौड़ में हैं।

भारत की मेजबानी और आगामी कैलेंडर

2026 में भारत को शुरुआती पांच महीनों में तीन बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी करनी है। जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज, फरवरी-मार्च में टी-20 वर्ल्ड कप और WPL, और मार्च से मई तक IPL खेला जाएगा। भारत ने पहले 2007 और 2024 में टी-20 वर्ल्ड कप जीतकर खिताब अपने नाम किए हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles