31.6 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

20वीं रिलायंस ट्रॉफी इंटर प्रेस बैडमिंटन प्रतियोगिता आज से

भोपाल। 20वीं अखिल भारतीय रिलायंस ट्राॅफी इंटर प्रेस बैडमिंटन प्रतियोगिता शनिवार से टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित की जा रही है। इसमें इस बार जयपुर, रायपुर, इंदौर और भोपाल के करीब 150 मीडियाकर्मी हिस्सा ले रहे हैं।
आयोजन सचिव नवेद इशरत ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी इसमें पुरुष/महिला एकल, युगल और मिश्रित युगल मुकाबले खेले जाएंगे। स्पोर्ट्स और ओपन कैटेगिरी भी रखी गई है। प्रतियोगिता का उदघाटन सुबह 11.00 बजे खेल संचालक उपेंद्र जैन और रिलायंस मप्र के वाइस प्रेसिडेंट फरहान अंसारी करेंगे। उन्होंने बताया कि बैडमिंटन के बाद दो अक्टूबर से टेबल-टेनिस और कैरम के मुकाबले भी खेले जाएंगे।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles