31.6 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

24वां आईईएस इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट पांच जनवरी से

भोपाल। 24वां आईईएस इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट पांच जनवरी से ओल्ड कैंपियन मैदान खेला जाएगा। इसमें 12 टीमें लीग तथा 32 टीमें नाकआउट मैच भी खेलेंगी। जबकि आठ टीमें कार्पोरेट वर्ग की भी हिस्सा ले रही हैं। प्रति दिन दो मैच खेले जाएंगे। सभी मैच टी-20 फार्मेंट में लाल गेंद से होंगे। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को प्रतिदिन डिजिआना मैन आफ द मैच से नवाजा जाएगा। टूर्नामेंट का डिजिआना आैर डीएनएन तीन के तीन चैनलों पर सीधा प्रसारण होगा। भोपाल खेल पत्रकार संघ के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट की विजेता टीम को एक लाख रुपए और उपविजेता को 50 हजार रुपए के अलावा चमचमाती ट्रॉफी से नवाजा जाएगा। आयोजन कमेटी को अभी तक 16 टीमों की प्रविष्टि प्राप्त हो चुकी है। प्रवेश की अंतिम तिथि चार जनवरी निर्धारित की गई है। इच्छुक टीमें आयोजन कमेटी के सदस्य नवेद इशरत, इंद्रजीत मौर्य, डा. सुशील सिंह ठाकुर और पंकज जैन से संपर्क कर सकती हैं।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles