बरेली: उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स संघ की ओर से रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली में आयोजित दो दिवसीय 28वीं उत्तर प्रदेश सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का शुक्रवार को समापन हो गया। अंतिम दिन यूपी पुलिस के खिलाड़ियों ने सर्वाधिक पदक जीते। मेजबान बरेली के खिलाड़ियों ने निराश किया। सिर्फ दो खिलाड़ी ही पदक जीतने में कामयाब हुए। अंतिम दिन बरेली की झोली में कोई पदक नहीं आया।
उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि खिलाड़ियों की एंट्री और सर्टिफिकेट की प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गई है। अब प्रत्येक खिलाड़ी को भारतीय एथलेटिक्स संघ की वेबसाइट पर जाकर खुद को पंजीकृत करना होगा। खिलाड़ियों को एक नंबर मिलेगा, जिसके माध्यम से व जिला व राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर सकेंगे।
इस व्यवस्था को लागू करने से खिलाड़ियों की उम्र को लेकर किए जा रहे फर्जीवाड़े पर रोक लगाई जा सकती है। पुरस्कार वितरण जिला एथलेटिक्स संघ बरेली के अध्यक्ष जयप्रकाश देवनानी की ओर से किया गया। बरेली एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव गजेंद्र तोमर, सुनील गुप्ता, राजा अलयानी, सत्यवीर यादव व तकनीकी कमेटी के अध्यक्ष अजय मौजूद रहे।
महिला वर्ग के परिणाम
पुरुष वर्ग के परिणाम
स्पर्धा | प्रथम | द्वितीय | तृतीय |
10,000 मीटर दौड़ | आदित्य (आगरा) | लव कुमार (मथुरा) | सौरभ (यूपी पुलिस) |
लंबी कूद | लव भारनगर (आगरा) | समित सिंह (सहारनपुर) | लोकेश (आगरा) |
1500 मीटर दौड़ | दानिश सैफी (मेरठ) | शिवा तोमर (आगरा) | शोभाराम (सीतापुर) |
110 मीटर बाधा दौड़ | सचिन (यूपी पुलिस) | ललित (मुजफ्फरनगर) | लोकेंद्र (हाथरस) |
3000 मीटर स्टीपलचेज | अखिलेश (इलाहाबाद) | अंकित (इलाहाबाद) | सुरजीत (यूपी पुलिस) |
200 मीटर दौड़ | सोनू (गाजियाबाद) | अली अहमद (बिजनौर) | मोहन कुमार (अलीगढ़) |
डेकाथलॉन | दिनेश (आगरा) | अश्विनी (जौनपुर) | विशाल (अमरोहा) |
भाला फेंक | रिषभ (यूपी पुलिस) | राहुल यादव (जौनपुर) | आदित्य (भदोही) |
डिस्कस थ्रो | दीपक (यूपी पुलिस) | अनुराग (यूपी पुलिस) | राहुल सिंह (मेरठ ) |