23.4 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

सेमीफाइनल की दौड़ से 3 टीमें बाहर, भारत की किस्मत में बदलाव ला सकता है पाकिस्तान

नई दिल्ली: भारत और श्रीलंका की मेजबानी में हो रहे महिला वर्ल्ड कप 2025 के 18वें मुकाबले में शुक्रवार को साउथ अफ्रीका ने अपनी चौथी जीत हासिल कर सेमीफाइनल में अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है। अब बचे हुए दो मैचों में से सिर्फ एक जीत प्रोटियाज को अंतिम चार में जगह दिला सकती है। वहीं, श्रीलंका की टीम अभी तक टूर्नामेंट में कोई भी मुकाबला नहीं जीत पाई है और इस खेल में उसे तीसरी हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, बारिश के कारण रद्द हुए दो मैचों की वजह से टीम के खाते में दो अंक दर्ज हैं।

अब अगर सेमीफाइनल के समीकरण की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया की टीम अपनी जगह पक्की कर चुकी है। वहीं साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल का टिकट हासिल करने की दहलीज पर है। 21 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ मैच में ही उसे सेमीफाइनल में एंट्री मिल सकती है। रही बात इंग्लैंड की तो पाकिस्तान के खिलाफ हार से इंग्लैंड बाल-बाल बच गई। अब रविवार को उसका सामना भारत से है। इस मैच में जीत उसे सेमीफाइनल में एंट्री दिलवा सकती है। वरना यह इंतजार 22 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच तक बढ़ सकता है।

सेमीफाइनल की होड़ से तीन टीमें बाहर

अगर अंक तालिका पर नजर डालें तो बांग्लादेश पांच मैचों में से चार हार के बाद महज 2 अंक लेकर छठे स्थान पर है। तो श्रीलंका की टीम 5 मैचों में से तीन हार और दो बेनतीजा मुकाबलों के बाद 2 अंक लेकर सातवें पायदान पर है। पाकिस्तान ने 4 में से तीन मुकाबले गंवाए हैं और एक मैच बारिश के कारण रद्द होने की वजह से अंक तालिका में उसका खाता खुला है। अब बांग्लादेश को आखिरी दो मैच भारत और श्रीलंका से खेलने हैं। अगर टीम दोनों मैच भी जीती फिर भी 6 अंक ही हासिल कर पाएगी। मौजूदा हालात के मुताबिक 6 अंक से सेमीफाइनल का क्वालिफिकेशन मुश्किल दिख रहा है।

दूसरी ओर अगर श्रीलंका की स्थिति देखें तो उसे बांग्लादेश और पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है, और फिलहाल उसके भी केवल दो अंक हैं। यदि श्रीलंका बचे हुए दोनों मैच जीतती है, तब भी उसकी टीम केवल 6 अंकों तक पहुंच पाएगी। ऐसे में बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच आमना-सामना होने के कारण केवल एक ही टीम 6 अंकों तक पहुंच सकती है। वहीं पाकिस्तान की टीम की स्थिति देखें तो उसे न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के खिलाफ खेलना है। मौजूदा फॉर्म के आधार पर लगता नहीं कि पाकिस्तान ये तीनों मुकाबले जीत पाएगी। ऐसे हालात में पाकिस्तान सीधे तौर पर अपनी स्थिति सुधारने में सफल नहीं होगा, लेकिन भारत के लिए यह फायदेमंद साबित हो सकता है। फिलहाल, बांग्लादेश और श्रीलंका लगभग सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर दिख रही हैं, और पाकिस्तान की टीम भी अभी तक इस मुकाबले में मुश्किल में नजर आ रही है।

पाकिस्तान कैसे बदल सकता है भारत की किस्मत?

पाकिस्तान सेमीफाइनल की चौथी टीम तय करने में निर्णायक भूमिका निभा सकता है। साउथ अफ्रीका का सेमीफाइनल का स्थान लगभग सुनिश्चित है। वहीं इंग्लैंड को भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ भी खेलना है, और अगर उसे एक भी जीत मिल जाती है, तो वह सीधे सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। बचा चौथा स्थान, जिसके लिए भारत, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच कड़ी टक्कर होगी। भारत के लिए स्थिति साफ है—उसे अपने बचे हुए तीनों मैच हर हाल में जीतने होंगे।

19 अक्टूबर को इंग्लैंड से भिड़ने के बाद भारत का सामना 23 अक्टूबर को न्यूजीलैंड से होगा। वहीं कीवी टीम इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ भी 18 अक्टूबर को उतरेगी। ऐसे में पाकिस्तान अगर न्यूजीलैंड को हरा देता है तो भारत के लिए सेमीफाइनल की राह से एक रोड़ा हट सकता है। बशर्ते भारत को भी न्यूजीलैंड को हराना होगा। यानी भारतीय टीम के लिए अपनी जीत जरूरी है। जबकि पाकिस्तान भी उसके लिए फायदा पहुंचा सकता है। न्यूजीलैंड के अभी 3 अंक ही हैं और उसके तीन मैच बाकी हैं।

वहीं, अगर भारत अपने बचे हुए तीन मैचों में से एक भी हार जाता है, तो उसके अधिकतम अंक 8 ही रहेंगे। इस स्थिति में भी भारत पाकिस्तान के अधिकतम 7 अंकों से आगे रहेगा और न्यूजीलैंड के किसी एक मैच में हारने की स्थिति में सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर जाएगा। लेकिन अगर भारत इंग्लैंड और न्यूजीलैंड दोनों से हार जाता है, तो पाकिस्तान के लिए बचे हुए तीनों मैच जीतने पर सेमीफाइनल का रास्ता खुल सकता है। फिलहाल हालात ऐसे हैं कि पाकिस्तान इस दौड़ में बांग्लादेश और श्रीलंका के साथ लगभग बाहर ही नजर आ रही है।

देखें महिला वर्ल्ड कप 2025 की अंक तालिका
टीम मैच जीत हार अंक रन रेट
ऑस्ट्रेलिया (Q) 5 4 0 9 1.818
साउथ अफ्रीका 5 4 1 8 -0.44
इंग्लैंड 4 3 0 7 1.864
भारत 4 2 2 4 0.682
न्यूजीलैंड 4 1 2 3 -0.245
बांग्लादेश 5 1 4 2 -0.676
श्रीलंका 5 0 3 2 -1.564
पाकिस्तान 4 0 3 1 -1.887

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles