एनएसटी न्यूज, भोपाल। 30वीं रिलायंस ट्रॉफी इंटर प्रेस टेबल-टेनिस प्रतियोगिता का आगाज शनिवार से टीटी नगर स्टेडियम में होगा। इस टूर्नामेंट में प्रदेश के विभिन्न मीडिया संस्थानों से जुड़े 80 से अधिक पत्रकार और खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता दो वर्गों में खेली जाएगी, जिनमें एक ओपन कैटेगरी भी शामिल है। आयोजकों के अनुसार, उद्घाटन समारोह सुबह 11 बजे होगा, जिसके बाद मुकाबलों की शुरुआत की जाएगी। विजेताओं को ट्रॉफी और ट्रैकसूट देकर सम्मानित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य पत्रकारों में खेल भावना और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देना है। हर साल आयोजित होने वाला यह टूर्नामेंट पत्रकारों के बीच लोकप्रिय खेल आयोजन माना जाता है।

