30.3 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026

37th National Games Goa: मध्यप्रदेश ने लगाया पदकों का शतक

भोपाल। 37वें राष्ट्रीय खेल गोवा में मध्यप्रदेश 32 स्वर्ण, 35 रजत और 33 कांस्य सहित कुल 100 पदक अर्जित कर चौथे स्थान पर रहते हुए अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्सन कर रहा है। आज म.प्र. ने स्लालम में चारों खिलाड़ियों के सर्वश्रेष्ठ खेल प्रदर्शन से 4 स्वर्ण पदक जीते।जूडो खिलाड़ी कु. हिमांशी टोकस ने -63 किग्रा. भारवर्ग महिला इवेन्ट मंे तकनीकी खेल कौशल का बेहतर प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं प्रतियोगिता के -52 किग्रा. महिला स्पर्धा जूडो खिलाड़ी कु. संध्या तिवारी ने 01 कांस्य पदक अर्जित किया।

37वें राष्ट्रीय खेल गोवा अंतर्गत आज केनोइंग और स्लालम खेल का आयोजन मापुसा स्थित चपोरा रिवर में किया जा रहा है। स्लालम प्रतियोगिता में म.प्र. स्लालम के सभी चारों खिलाड़ियों शुभम केवट ने के-1 पुरूश स्पर्धा में 1.12.73 का समय, कु. भूमि बघेल के-1 महिला स्पर्धा में 1.27.95 का समय, कु. रीना सेन सी-1 महिला स्पर्धा में 1.39.05 का समय और विशाल वर्मा सी-1 पुरूष स्पर्धा में 1.19.80 का समय तय कर अपनी शारीरिक दक्षता और खेल प्रदर्शन का सर्वश्रेष्ठ परिचय देकर 01-01 स्वर्ण पदक अर्जित कर प्रदेश को गौरवान्वित किया। इसी रिवर पर आयोजित क्याकिंग-केनोइंग खेल प्रतियोगिता में म.प्र. की खिलाड़ी कु. मानस्वनी ने के-1 महिला 200 मी. स्पर्धा में 01 रजत पदक अर्जित किया।

म.प्र. जूडो टीम के 02 खिलाड़ियों ने जीते 01 स्वर्ण और 01 कांस्य पदक

गोवा स्थित कम्पेल ओपन ग्राउण्ड पणजी में म.प्र. की जूडो खिलाड़ी कु. हिमांशी टोकस ने -63 किग्रा. भारवर्ग महिला इवेन्ट मंे तकनीकी खेल कौशल का बेहतर प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं प्रतियोगिता के -52 किग्रा. महिला स्पर्धा जूडो खिलाड़ी कु. संध्या तिवारी ने 01 कांस्य पदक अर्जित किया।

ट्रायथलॉन खिलाड़ियों ने जीता 01 कांस्य पदक

गोवा स्थित Caranzalem- Miramar Road पणजी में आयोजित ट्रायथ्लॉन खेल प्रतियोगिता मंे म.प्र. के ट्रॉयथ्लॉन खिलाड़ियों अंकुर चेहर, कु. दुर्विशा पवार, रोशन गौंड और आध्या सिंह ने मिक्स रिले स्पर्धा में खेल कौशल को शानदार प्रदर्शन कर म.प्र. को 01 कांस्य पदक दिलाया। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय खेल -2023 का आयोजन दिनांक 26 अक्टूबर से 09 नवम्बर 2023 .तक गोवा में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें मध्यप्रदेश 37 खेलों में 424 खिलाड़ियों के साथ प्रतिभागिता कर रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

Latest Articles