33 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026

42वीं टीवी पार्थसारथी बैडमिन्टन स्पर्धा 20 से

भोपाल। भेल ऑफीसर्स क्लब व भोपाल जिला बैडमिन्टन संघ के संयुक्त तत्तवावधान में आयोजित होने वाली 42वीं टीवी पार्थसारथी ओपन भोपाल बैडमिन्टन प्रतियोगिता 20 से 25 अगस्त तक भेल ऑफीसर्स क्लब, बरखेडा के बैडमिन्टन हॉल में खेली जायेगी। जूनियर वर्ग में अंडर 13, 15, 17 व अंडर 19 तक बालक व बालिका वर्ग के मुकाबले खेले जायेंगें। वहीं महिला, पुरूष वर्ग व वेटरन वर्ग को मिलाकर कुल 25 ईवेंट आयोजित किये जायेगें। जिसमें भोपाल जिले के खिलाडी भाग ले सकते है। इस स्पर्धा के बाद भोपाल जिला बैडमिन्टन टीम चुनी जायेगी, जो आगामी राज्य स्तरीय बैडमिन्टन प्रतियोगिता में भाग लेगी।
प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाडी भेल आफीसर्स क्लब, बरखेडा, के कार्यालय, श्री जय सिंह (भेल स्पोर्ट्स क्लब), श्री रत्नेश गुरू (संयुक्त सचिव, बीडीबीए), श्रीमती रश्मि मालवीय, बैडमिन्टन कोच, टीटी नगर स्टेडियम व श्री हिलाल जाफरी से संपर्क कर सकते हैं। इंट्री की अंतिम तिथि 18 अगस्त है। 19 को सुबह 10 बजे ड्रॉ निकाले जायेगें।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles