25.6 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026

45वीं जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप: कृतिका बिछपुरिया ने जीता स्वर्ण पदक

एनएसटी न्यूज, भोपाल। मध्य प्रदेश की अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज कृतिका बिछपुरिया ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित 45वीं जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश को गौरवान्वित किया है। 22 से 30 दिसंबर 2025 तक चली इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कृतिका ने रिकर्व महिला वर्ग के रैंकिंग राउंड में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। कृतिका बिछपुरिया इससे पहले भी प्रदेश और देश के लिए कई बड़ी उपलब्धियां हासिल कर चुकी हैं। नवंबर 2025 में जयपुर, राजस्थान में आयोजित खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में भी उन्होंने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था।कृतिका एक अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज खिलाड़ी हैं और उन्होंने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनेक पदक अर्जित किए हैं। वर्ष 2016 से 2024 तक उन्होंने मध्य प्रदेश तीरंदाजी अकादमी, जबलपुर में प्रशिक्षण प्राप्त किया, जहां अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक रिचपाल सिंह सलारिया के मार्गदर्शन में उन्होंने तीरंदाजी की बारीकियां सीखीं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

Latest Articles