25.2 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

5वीं एशियन स्कूल हॉकी चैंपियनशिप :उदघाटन

भोपाल। ऐशबाग स्टेडियम की दूधिया रोशनी में रंगारंग कार्यक्रम के साथ ही सोमवार को 5वीं एशियन स्कूल हॉकी चैंपियनशिप का उदघाटन स्कूल शिक्षा मंत्री कुंवर विजय शाह, राज्य मंत्री तकनीकी, स्कूल शिक्षा दीपक जोशी, राज्य मंत्री सहकारिता विश्वास सारंग, महापौर नगर निगम भोपाल आलोक शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर शाह ने कहा शालेय खेलों में खिलाड़ी अगर राष्ट्रीय स्तर पदक जीतते हैं, तो स्वर्ण पदक पर 50 हजार, रजत पर 21 हजार और कांस्य जीतने पर 11 हजार रुपए के पुरस्कार दिए जाएंगे। पहले यह राशि 10 हजार थी। उन्होंने यह भी कहा कि एक साल के अंदर एक बहुउपयोगी स्टेडियम बनाया जाएगा। जिसकी लगभग 51 करोड़ रुपए होगी। ऐशबाग स्टेडियम में कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों हुए और आतिशबाजी की गई। ये हैं टीमें- जिनमें चीन, श्रीलंका, सिंगापुर, मलेशिया, नेपाल, थाईलैंड शामिल हुईं। जबकि देर शाम तक यूएई की टीम नहीं पहुंच सकी थी। इस मौके पर एसजीएफआई पद्मविभूषण सतपाल, पद्मश्री पहलवान ओलिंपक रजत पदक विजेता सुशील कुमार, दीप्ति गौड़, अंजू पवन, आलोक खरे आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles