30.2 C
New Delhi
Tuesday, May 13, 2025

64वीं राज्य शालेय तलवारबाजी प्रतियोगिता :भोपाल के तलवारबाजों का गोल्डन सिक्स,12 पदक जीते

भोपाल। 64वीं राज्य स्तरीय शालेय तलवारबाजी प्रतियोगिता में भोपाल के खिलाड़ियों का सराहनीय प्रदर्शन सोमवार को भी जारी रहा। तात्या टोपे स्टेडियम में चल रही इस प्रतियोगिता के तीसरे दिन भोपाल के खिलाड़ियों ने 12 पदक हथियाए। इनमें छह स्वर्ण, चार रजत और दो कांस्य शामिल हैं। स्पर्धा में भोपाल के शक्ति कश्यप हिमांशी रावत ने दोहरे स्वर्ण पदक अपने नाम किए। शक्ति कश्यप ने अंडर-19 ईपी इवेंट के व्यक्तिगत और टीम दोनों मुकाबलों में स्वर्ण पदक जीते। साथ ही हिमांशी ने अंडर-14 फॉइल बालिका इवेंट के व्यक्तिगत और टीम इवेंटों में स्वर्णिम सफलता हासिल की।
परिणाम इस प्रकार हैं
फॉइल अंडर-14 बालिका व्यक्तिगत: हिमांशी रावत स्वर्ण (भोपाल), सुखप्रीत रजत (भोपाल), परी सिंह कांस्य (ग्वालियर) और दिव्या कांस्य (ग्वालियर)।
फॉइल अंडर-14 बालिका टीम:
स्वर्ण: हिमांशी, प्रांजल, सुखप्रीत (भोपाल), रजत: दिव्या, परी, अनिष्का (ग्वालियर), कांस्य: आकांक्षा, श्वेता, मुस्कान, पलक (आदिवासी विकास विभाग)।
ईपी अंडर-14 बालिका व्यक्तिगत: अवनी स्वर्ण (भोपाल), अंजू रजत (भोपाल), कविता कांस्य (आदिवासी विकास विभाग), तनु कांस्य (ग्वालियर)।
सेवर अंडर-19 बालक व्यक्तिगत: सौरभ स्वर्ण (भोपाल), सात्विक रजत (भोपाल), साहिल कांस्य (ग्वालियर), दाउद खान कांस्य (भोपाल)।
ईपी अंडर-19 बालक व्यक्तिगत: शक्ति कश्यप स्वर्ण (भोपाल), अंकुर जैन रजत (भोपाल), तरुणेश कांस्य (भोपाल) और विकास कांस्य (ग्वालियर)।
ईपी अंडर-19 बालक टीम: स्वर्ण: तरुणेश, अंकुर, शक्ति, हर्षवर्धन (भोपाल), रजत: फैजान, रामबाबू, कपिल, कृष्णा (इंदौर), कांस्य: सिद्धार्थ, धु्रव, विकास, उत्कर्ष (ग्वालियर), कांस्य: हेमंत, सुरेंद्र, अभिषेक, राजेश (आदिवासी विकास विभाग)।
ईपी अंडर-19 बालिका व्यक्तिगत: नेहा स्वर्ण (जबलपुर), रिषिका रजत (जबलपुर), पूजा कांस्य (ग्वालियर), शिवानी कांस्य (रीवा)।
फॉइल अंडर-14 बालक टीम:स्वर्ण: देवांश, शुभम, उस्तात (ग्वालियर), रजत: देवांश, तनिष्क, हर्षित, अनुपम (भोपाल), कांस्य: विकास, नीरज, ब्रजेश (आदिवासी विकास विभाग)।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles