27.3 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 में रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के 67 खिलाड़ी हुए शामिल

जूडो में आयुष मावरी (-66 किग्रा) ने जीता सिल्वर मेडल — बना मध्यप्रदेश का पहला सिल्वर पदक

भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय (रायसेन) के कुल 67 खिलाड़ियों का दल खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 में भाग लेने हेतु राजस्थान पहुँचा है। विश्वविद्यालय के खिलाड़ी इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में जूडो, रेसलिंग, फेंसिंग, शूटिंग, आर्चरी, मल्लखंभ, एथलेटिक्स, बॉक्सिंग और हॉकी सहित 9 प्रमुख खेलों में प्रतिभागिता कर रहे हैं। दल के साथ विश्वविद्यालय के प्रशिक्षक, प्रबंधक एवं फिजियो भी शामिल हैं।

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 का आयोजन 24 नवंबर से 5 दिसंबर 2025 तक राजस्थान के पाँच शहरों में किया जा रहा है, जिसमें देशभर के विश्वविद्यालयों के हजारों खिलाड़ी प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं।

प्रतियोगिता की शुरुआत में ही रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय ने उत्कृष्ट प्रदर्शन प्रस्तुत किया। विश्वविद्यालय के बी.पी.ई.एस. के छात्र और जूडोका आयुष मावरी (-66 किग्रा) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीता। यह उपलब्धि विशेष महत्व रखती है क्योंकि यह इस संस्करण में मध्यप्रदेश का पहला सिल्वर पदक है, जिसने पूरे प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।

आयुष की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति संतोष चौबे, प्रो-चांसलर डॉ. अदिती चतुर्वेदी वत्स, कुलपति डॉ. रवि प्रकाश दुबे, प्रति-कुलपति डॉ. संजीव गुप्ता, कुलसचिव डॉ. संगीता जौहरी तथा जिला खेल अधिकारी रायसेन जलज चतुर्वेदी ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

Latest Articles