एनएसटी न्यूज, भोपाल। छठवां नेशनल स्पोर्ट्स टाइम्स (एनएसटी) मीडिया खेल कार्निवाल का आयोजन 10 से 15 मार्च 2026 को ओल्ड कैंपियन क्रिकेट मैदान, भोपाल पर किया जाएगा। कार्निवाल के तहत टी20 क्रिकेट, रस्साकशी, कबड्डी और एथलेटिक्स के आयोजन होंगे। इस खेल आयोजन का मुख्य उद्देश्य मीडिया के साथियों को फिटनेस और खेलों से जोडऩा है। साथ ही आयोजन का मुख्य थीम ‘जो फिट है वो हिट हैÓ है। कार्निवाल का शुभारंभ 10 मार्च को प्रात: 9:30 बजे किया जाएगा। आयोजन सचिव इन्द्रजीत मौर्य ने बताया कि क्रिकेट में कुल छह टीमों दैनिक भास्कर, नवदुनिया, जनसंपर्क, पीपुल्स समाचार, डीजीयाना एवं नेशनल स्पोर्ट्स टाइम्स (एनएसटी) की टीमों को आमंत्रित किया गया है। जिनके बीच 20-20 ओवर के लीग मुकाबले व्हाइट गेंद से कलर ड्रेस में खेले जाएंगे। क्रिकेट में पहला मुकाबला खेल दैनिक भास्कर और नवदुनिया के बीच खेला जाएगा। क्रिकेट मुकाबले के साथ रस्साकशी, कबड्डी एवं एथलेटिक्स के मुकाबले भी चलते रहेंगे। एथलेटिक्स में प्रत्रकार खिलाड़ी 100 मीटर, 200 मीटर दौड़ में भाग लेंगे। साथ ही रस्साकशी, कबड्डी एवं एथलेटिक्स के विजेताओं को गोल्ड, सिल्वर और ब्रांज मैडल प्रदान कर पुरस्कृत किया जाएगा। क्रिकेट में विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, मैडल के अलावा मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द सीरिज, बेस्ट बॉलर, बेस्ट बेट्समैन, बेस्ट फील्डर का पुरस्कार दिया जाएगा। जबकि सभी लीग मैचों में मैन ऑफ द मैच पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

