27.5 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

T20 वर्ल्ड कप 2026 में सेंचुरी लगाने वाले 7 बल्लेबाज, युवराज नंबर-1; भारत का कोई नाम नहीं

नई दिल्ली : टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सफर अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को खेला जाएगा, जिसमें भारत के सामने न्यूजीलैंड की चुनौती होगी। फाइनल से पहले तक इस सीजन में कई बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने बल्ले की ताकत दिखाई है और शतक जड़ने में कामयाबी हासिल की है। टी20 जैसे तेज़ प्रारूप में शतक लगाना आसान नहीं माना जाता, लेकिन इसके बावजूद इस बार के टूर्नामेंट में अब तक कुल 7 शतक लग चुके हैं, जो बल्लेबाजों की बेहतरीन फॉर्म को दर्शाते हैं।

साहिबजादा फरहान की तूफानी बल्लेबाजी, टूर्नामेंट में ठोके 2 सेंचुरी

फाइनल से पहले तक कुल 6 बल्लेबाजों ने शतकीय पारी खेलने में सफलता हासिल की जिसमें पाकिस्तान के ओपनर साहिबजादा फरहान ने 2 शतक लगाए, लेकिन भारत की तरफ से किसी भी खिलाड़ी ने ऐसा कमाल नहीं किया। हां, संजू सैमसन वेस्टइंडीज के खिलाफ सुपर 8 मुकाबले के दौरान इसके काफी करीब पहुंच गए थे, लेकिन वो नाबाद 97 रन की पारी ही खेल पाए और सिर्फ 3 रन से चूक गए थे।

युवराज सामरा का तूफान, टूर्नामेंट की सबसे बड़ी पारी दर्ज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक कुल 6 बल्लेबाजों ने शतकीय पारी खेली है। इस लिस्ट में साहिबजादा फरहान, फिन एलन, जैकब बेथल, हैरी ब्रुक, पथुम निसांका और युवराज सामरा के नाम शामिल हैं। इन सभी बल्लेबाजों ने शानदार शतक लगाए, लेकिन टूर्नामेंट की सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी युवराज सामरा के नाम रही, जिन्होंने 110 रन बनाए। युवराज के बाद दूसरी सबसे बड़ी पारी जैकब बेथल ने खेली, जिन्होंने 105 रन की शानदार इनिंग खेलकर अपना नाम इस सूची में दूसरे स्थान पर दर्ज कराया।

पाकिस्तानी बैटर साबिहजादा फरहान ने दो शतक लगाए और दोनों बार ही उन्होंने 100-100 रन की पारी खेली जो अपने आप में हैरान करने वाला रहा। यही नहीं फिन ऐलन ने भी 100 रन की पारी खेली जबकि हैरी ब्रुक और पथुम निसांका ने भी 100-100 रन की पारी खेली। हालांकि अभी फाइनल मुकाबला बचा है और ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या कोई भारतीय बल्लेबाज शतक लगाने का कमाल कर पाता है।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में फाइनल से पहले तक शतक लगाने वाले बल्लेबाज
बल्लेबाज मैच पारी रन बेस्ट स्कोर शतक
साहिबजादा फरहान 6 6 383 100 2
फिन ऐलन 7 7 289 100 1
जैकब बेथल 8 8 280 105 1
हैरी ब्रुक 8 8 235 100 1
पथुम निसांका 7 7 211 100 1
युवराज सामरा 4 4 144 110 1

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles